jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भूमि मुआवजे की आड़ में जमीन खरीदने वालों पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- न गरीब की मजबूरी बिकेगी, न सरकारी पैसा लुटेगा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भूमि मुआवजे की आड़ में जमीन खरीदने वालों पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- न गरीब की मजबूरी बिकेगी, न सरकारी पैसा लुटेगा
राज्यहिमाचल प्रदेश

भूमि मुआवजे की आड़ में जमीन खरीदने वालों पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- न गरीब की मजबूरी बिकेगी, न सरकारी पैसा लुटेगा

News Desk
Last updated: August 26, 2026 8:45 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गगल एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की आड़ में किए गए भूमि सौदों पर सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सदन में इस संबंध में वक्तव्य देते हुए कहा कि सरकार में न तो किसी गरीब की मजबूरी का सौदा होने दिया जाएगा, न सरकारी मुआवजे की बंदरबांट होगी और न ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति को कानून से ऊपर समझने की छूट मिलेगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा कि गगल एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित भूमि के आसपास और गगरेट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा गरीब व साधारण लोगों से औने-पौने दामों पर जमीन खरीदने का मामला सामने आया था। इसके पीछे मुख्य मकसद सरकारी अधिग्रहण के समय मोटा मुआवजा ऐंठना था।

किया था एसआईटी गठन

पिछले सत्र में विधायक राकेश कालिया द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद 17 फरवरी को घोषणा की गई थी और अगले ही दिन 18 फरवरी को पुलिस महानिदेशक ने डीआईजी (धर्मशाला) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया था।

जांच की प्रमुख उपलब्धियां और कार्रवाई

एसआईटी अब तक जांच से जुड़ी 9 अलग-अलग स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है। संदिग्ध बेनामी सौदों और संबंधित बैंक लेन-देन की गहन पड़ताल के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो में 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश काश्तकारी एवं भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 के प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़े मामलों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों को भेजा गया है।

भाषणों से नहीं, फैसलों से आंकी जाती है नीयत

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा गया कि सरकार की नीयत भाषणों से नहीं, बल्कि फैसलों से परखी जाती है। सवाल उठने पर न तो मामले को दबाया गया और न ही फाइल बंद की गई। स्पष्ट किया गया कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसकी राजनीतिक पहचान, पद या पहुंच नहीं देखी जाएगी, केवल तथ्य, साक्ष्य और कानून के आधार पर कार्रवाई होगी। सरकार गरीबों की जमीन, सरकारी खजाने और हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती को लेकर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, मार्च-जून तक सभी पद भरने का लक्ष्य
    Next Article गाजियाबाद की 20 सोसायटियों में लगेंगे ड्युअल रजिस्टर मीटर, बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब होगा अलग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    हर्ष एनकाउंटर विवाद: रोड़ समाज की चेतावनी के बीच सरकार ने स्थगित की तरावड़ी रैली

    करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच का मामला गरमाता जा रहा है। इधर, सरकार ने विधानसभा सत्र का हवाला देते…

    3 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तरकाशी में यमुना का कहर: स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील ने बढ़ाई चिंता, राहत कार्य जारी

    उत्तरकाशी में यमुना का कहर: स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील ने बढ़ाई चिंता, राहत कार्य जारी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 27 अगस्त…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    चारधाम यात्रा को सुगम बनाने पर सरकार का फोकस, केदारनाथ–बद्रीनाथ योजनाओं की समीक्षा

    देहरादून 31 दिसम्बर, 2025 (सू. ब्यूरो): मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस: हिमाचल में निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण और उत्कृष्टता के लिए सम्मान

    शिमला। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज गेयटी थिएटर में मनाया जिसमें राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भूमि मुआवजे की आड़ में जमीन खरीदने वालों पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- न गरीब की मजबूरी बिकेगी, न सरकारी पैसा लुटेगा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password