jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम योगी से मिलते ही बेघर की गई सीमा को ‘न्याय’, मासूम अनन्या ने किया भाव-विभोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम योगी से मिलते ही बेघर की गई सीमा को ‘न्याय’, मासूम अनन्या ने किया भाव-विभोर
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी से मिलते ही बेघर की गई सीमा को ‘न्याय’, मासूम अनन्या ने किया भाव-विभोर

Tripty Srivastava
Last updated: January 20, 2026 7:59 am
Tripty Srivastava
Share
सीएम योगी
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी की समस्या सुनी और निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश दिया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस दौरान लखनऊ निवासी महिला सीमा ने मुख्यमंत्री से आर्थिक विपन्नता का जिक्र किया और पति द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत की। आग्रह किया कि उन्हें घर में रहने की जगह दिलाई जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त को तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

लखनऊ निवासी सीमा अपनी दो बच्चियों को लेकर सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ससुर का निधन हो गया है। पति व ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। दो छोटी बच्चियों को लेकर वह भटक रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से उन्हें वापस ससुराल में भिजवाने तथा वहां रहने देने के लिए गुहार लगाई। महिला ने बच्चों के लालन-पालन के लिए आर्थिक सहायता की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आयुक्त को मामले में तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

जब ‘बाबा’ बन गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में अपने माता-पिता के साथ आए सभी बच्चों को चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान मां सीमा के साथ दो साल की नन्ही अनन्या भी आई थी। मुख्यमंत्री ने उसे भी चॉकलेट दी और दुलार किया।

चॉकलेट पाकर बच्ची खिलखिला उठी। जब मुख्यमंत्री ने उससे चॉकलेट मांगी तो उसने बड़ी मासूमियत से चॉकलेट वापस सीएम की तरफ बढ़ा दी। यह देखकर मुख्यमंत्री का बालप्रेम उमड़ पड़ा। इस दौरान नन्ही बच्ची की भाव भंगिमा और मुख्यमंत्री का संवाद देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भाव-विभोर हो गया।

पुलिस, आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण भी आए

‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस, बिजली विभाग के साथ ही आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण भी आए। मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर उनका प्रार्थना पत्र लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर प्रकरण की जांच कराकर फरियादियों की समस्याओं को हल कराएं।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए फरियादियों से अस्पताल से एस्टिमेट मंगाने को कहा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार हर सुख दुःख में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। सरकार आपकी हर उचित समस्या का निदान कराएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बुलंदशहर हाईवे एमएलसी के भतीजे सहित तीन की मौत, बुलंदशहर हाईवे पर भीषण कार हादसा
Next Article यूपी दिवस यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

संभल की ‘रीलबाज’ लड़कियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अश्लील इशारे, गालियां और भद्दे कमेंट्स डालने पर गिरफ्तारी

संभल की ‘रीलबाज’ लड़कियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अश्लील इशारे, गालियां और भद्दे कमेंट्स डालने पर गिरफ्तारी संभल, उत्तर…

2 Min Read
शिलान्यासित
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की…

2 Min Read
दिल्ली

दिल्ली में अचानक सरकारी स्कूलों के दौरे पर क्यों पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता?

दिल्ली में अचानक सरकारी स्कूलों के दौरे पर क्यों पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता? 📅 तारीख: 6 जून 2025📍 स्थान: नई…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

UP BIG NEWS: सरकार ने यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

UP Dearness Allowance: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सीएम योगी से मिलते ही बेघर की गई सीमा को ‘न्याय’, मासूम अनन्या ने किया भाव-विभोर
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password