jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी के इस सपा विधायक के मकान पर ग्रहण, चिपका नोटिस; बुलडोजर ऐक्शन की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी के इस सपा विधायक के मकान पर ग्रहण, चिपका नोटिस; बुलडोजर ऐक्शन की चेतावनी
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के इस सपा विधायक के मकान पर ग्रहण, चिपका नोटिस; बुलडोजर ऐक्शन की चेतावनी

News Desk
Last updated: August 20, 2026 7:13 am
News Desk
Share
SHARE

संभल : जिले में समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है. प्रशासन की ओर से बुधवार को उनके मकान पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा कर दिया गया है. मकान पर अवैध निर्माण गिराये जाने की चेतावनी दी गई है.

Contents
About The AuthorNews Desk

एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद अयूब के खिलाफ 22 जून 2022 को अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद संबंधित अधिकारी के समक्ष मुकदमा चला. 5 फरवरी 2026 को अवैध निर्माण को गिराए जाने का आदेश पारित किया गया.

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों की ओर से जिलाधिकारी के समक्ष अपील की गई, जिसे 11 अगस्त 2026 को खारिज कर दिया गया. एसडीएम ने बताया कि तीन मंजिला मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था और इसे अवैध घोषित किया गया है.

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मकान को 15 दिन के अंदर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. निर्धारित समय में मकान खाली नहीं करने पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. यह मकान डेरा सराय मोहल्ले में स्थित है. उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ की गई अपील भी खारिज हो चुकी है.

संभल SDM विकास चंद्र के आदेश के मुताबिक, अवर अभियंता, विनियमित क्षेत्र संभल की 20 जून 2022 की रिपोर्ट के आधार पर 22 जून 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी कर वाद दर्ज किया गया था. सुनवाई के बाद 5 फरवरी 2026 को निर्माण को अवैध घोषित करते हुए उत्तर प्रदेश निर्माण विनियमन अधिनियम, 1958 की धारा 10 के तहत इसे गिराने का आदेश दिया गया.

इसके खिलाफ 17 मार्च 2026 को जिलाधिकारी संभल के न्यायालय में अपील दाखिल की गई. लेकिन अब 11 अगस्त 2026 के आदेश में जिलाधिकारी न्यायालय ने अपील खारिज कर दी और अवैध निर्माण को गिराने के पुराने आदेश को बरकरार रखा.

आदेश में साफ कहा गया है कि तय समय में निर्माण नहीं गिराया गया तो नियत प्राधिकारी खुद इसे ध्वस्त करा सकता है और ध्वस्तीकरण में आने वाला खर्च भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूल किया जाएगा

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पुलिस की गोली ठीक घुटने के नीचे कैसे लगती है, हाफ एनकाउंटर पर हैरान हाईकोर्ट, सीबीआई जांच का आदेश
    Next Article YEIDA में होगा 3195 करोड़ का जापानी निवेश, यूपी-जापान इन्वेस्टर्स सम्मिट 2026 में 10 हजार नौकरियों का रास्ता साफ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, जालंधर की राजनीति में शोक की लहर

    पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2025 केवल कैलंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि नीति, निर्णय और परिणामों का एक स्वर्णिम…

    10 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, अस्पतालों से चोरी कर कैंसर की दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की नकली और अस्पतालों से चोरी की गई महंगी…

    6 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में सरकारी बस सेवाओं का ऐतिहासिक विस्तार, 1,279 नई बसें होंगी शामिल

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा हाल के वर्षों में सरकारी बस सेवाओं में किए गए व्यापक…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी के इस सपा विधायक के मकान पर ग्रहण, चिपका नोटिस; बुलडोजर ऐक्शन की चेतावनी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password