jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में खनन सुधारों का असर, राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में खनन सुधारों का असर, राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में खनन सुधारों का असर, राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार

Tripty Srivastava
Last updated: January 31, 2026 8:09 am
Tripty Srivastava
Share
खनन सुधारों
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण और खनन आवंटन व परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का ही परिणाम है कि प्रदेश का सालाना खनन राजस्व डेढ़ साल से भी कम समय में 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 1200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू की गई पारदर्शी और सख्त नीतियों ने इस सोच को बदलने का काम किया है।प्रदेश सरकार द्वारा सितंबर 2024 में नई खनन नीति लागू की गई थी।

इस नीति के तहत खनन लॉट का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया गया, वहीं खनन गतिविधियों की सेटेलाइट निगरानी, माइनिंग सर्विलांस सिस्टम और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे आधुनिक उपाय अपनाए गए। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस एवं प्रशासन को अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

सितंबर 2024 से पहले जहां राज्य को खनन से मात्र 300 करोड़ रुपये तक का सालाना राजस्व प्राप्त हो रहा था, वहीं नई नीति और सख्ती के बाद यह आंकड़ा 1200 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इतना ही नहीं, खनन सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तराखंड को देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

इन सुधारों के चलते केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए “पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI)” के अंतर्गत उत्तराखंड को ₹200 करोड़ की विशेष सहायता भी स्वीकृत की है।

ई-नीलामी के माध्यम से खनन लॉट का पारदर्शी आवंटन अवैध खनन पर प्रभावी और सख्त रोक खनन परिवहन के लिए माइनिंग सर्विलांस सिस्टम खनन गतिविधियों की डिजिटल ट्रैकिंग और नियमित निरीक्षण से खनन की तस्वीर बदली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम नागरिकों को आवासीय और अन्य निर्माण कार्यों के लिए खनन सामग्री की आवश्यकता होती है, साथ ही विकास परियोजनाओं के लिए भी खनन जरूरी है। प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि खनन पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। इसके सकारात्मक परिणाम न केवल राजस्व वृद्धि के रूप में सामने आए हैं, बल्कि इससे जनकल्याणकारी योजनाओं को भी नई रफ्तार मिली है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मतदाता सूची पुनरीक्षण उत्तराखण्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी
Next Article बागेश्वर सीएम धामी का बड़ा फैसला, बागेश्वर की सड़कों को मिले शहीदों के नाम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो उपनिरीक्षक निलंबित, पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाजिर

रुदपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “कानून-व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता” के स्पष्ट संदेश के अनुरूप जनपद उधमसिंहनगर में पुलिस…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सल्ट तहसील के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग…

4 Min Read
डॉ. महेश शर्मा
उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा सेक्टर-150 घटना स्थल पर पहुंचे डॉ. महेश शर्मा, SIT जांच का दिया भरोसा

आज दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को डा. महेश शर्मा (माननीय सांसद गौतम बुद्ध नगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत…

1 Min Read
डिजिटल क्रेडिट सिस्टम
राज्यहरियाणा

हरियाणा में किसानों के लिए डिजिटल क्रेडिट सिस्टम, आधार से मिलेगा तुरंत ऋण

हरियाणा सरकार जल्द ही किसानों के लिए ग्रामीण क्रेडिट सिस्टम (Rural Credit System) शुरू करने जा रही है। इस नई…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में खनन सुधारों का असर, राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password