jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड भाजपा में चुनावी सुगबुगाहट: 70 सीटों का गणित और बूथ की हकीकत जानने मैदान में उतरे भाजपा के 3 दिग्गज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड भाजपा में चुनावी सुगबुगाहट: 70 सीटों का गणित और बूथ की हकीकत जानने मैदान में उतरे भाजपा के 3 दिग्गज
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड भाजपा में चुनावी सुगबुगाहट: 70 सीटों का गणित और बूथ की हकीकत जानने मैदान में उतरे भाजपा के 3 दिग्गज

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 2, 2026 7:32 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के वर्ष 2027 के चुनावी रण में भाजपा के तीन नए सारथी शुक्रवार से मैदान में होंगे। प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन दो दिवसीय प्रवास पर आज देहरादून पहुंचेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों का यह पहला संगठनात्मक प्रवास है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश संगठन से लेकर जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और बूथों तक संगठन कितना तैयार है, तीनों नेता इसकी थाह लेंगे। भाजपा ने उत्तराखंड में पहली बार एक प्रभारी के साथ दो सह प्रभारियों की व्यवस्था की है। राम माधव के साथ बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी की नई टीम के पहले प्रवास को इसी संगठनात्मक ढांचे की जमीन पर पहली बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। तीनों नेता प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और सातों मोर्चों के साथ संवाद करेंगे।

पहले दिन प्रदेश नेतृत्व, फिर संगठन का मंथन

दो अक्टूबर की दोपहर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक प्रस्तावित है। यहां संगठन की स्थिति और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी।

तीन अक्टूबर को सुबह सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं से संवाद, पुरस्कार वितरण और आंगनबाड़ी केंद्र के दौरे का कार्यक्रम है। दोपहर में सातों मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। पहले दिन प्रदेश संगठन की तस्वीर तीनों के सामने आएगी, वहीं दूसरे दिन मोर्चों के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों तक संगठन की पहुंच को वह समझने की कोशिश करेंगे।

70 सीटों का गणित, बूथ की हकीकत

तीन सारथी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों, कमजोर और पिछली बार हारी सीटों पर संगठन की स्थिति, बूथ समितियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और मोर्चों की भूमिका पर फीडबैक लेंगे। प्रदेश नेतृत्व की रिपोर्ट और बूथ स्तर की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है, यह भी चर्चा का हिस्सा रहेगा।

सीटों से पहले संगठन की नब्ज

इस प्रवास का एक महत्वपूर्ण पहलू संगठन की उन कड़ियों को समझना होगा, जहां प्रदेश की रणनीति और बूथ की सक्रियता के बीच दूरी हो सकती है। जिलों से मिलने वाला फीडबैक आगे की विधानसभा और बूथवार तैयारी का आधार बनेगा।

दो दिन की बैठकों में मिली जानकारी के आधार पर संगठन की कमजोर कड़ियों को चिह्नित करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और विधानसभा स्तर की तैयारियों को गति देने की रूपरेखा तैयार होगी। यानी चुनावी रथ के पहिए प्रदेश मुख्यालय से निकलकर जिलों और बूथों तक किस गति से घूमेंगे, इसकी दिशा इस प्रवास के मंथन से तय होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 2027 का सियासी चक्रव्यूह: ओबीसी वोटबैंक साधने में जुटी भाजपा, देहरादून से भरी हुंकार
    Next Article वन्यजीव सप्ताह 2026 का आगाज: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, वीरों को किया सम्मानित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिपकीला ट्रेड सेंटर से एकलव्य हॉस्टल तक, विकास कार्यों में देरी पर कल्याण समिति सख्त

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों और सरकारी आश्वासनों के क्रियान्वयन की धीमी रफ्तार पर विधानसभा की कल्याण…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से काम : सीएम धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने…

    2 Min Read
    AAP
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 852 स्कूल नीले-पीले रंग में, विपक्ष ने किया AAP पर हमला

    राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पंजाब सरकार द्वारा 852 सरकारी स्कूलों को…

    2 Min Read
    नियमित
    राज्यहरियाणा

    सरकार की पहल: अंबाला, करनाल समेत सात शहरों की 23 कॉलोनियां नियमित

    चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने सात शहरों में 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। अनियमित कॉलोनियों के नियमित होने से…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड भाजपा में चुनावी सुगबुगाहट: 70 सीटों का गणित और बूथ की हकीकत जानने मैदान में उतरे भाजपा के 3 दिग्गज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password