jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिपकीला ट्रेड सेंटर से एकलव्य हॉस्टल तक, विकास कार्यों में देरी पर कल्याण समिति सख्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिपकीला ट्रेड सेंटर से एकलव्य हॉस्टल तक, विकास कार्यों में देरी पर कल्याण समिति सख्त
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिपकीला ट्रेड सेंटर से एकलव्य हॉस्टल तक, विकास कार्यों में देरी पर कल्याण समिति सख्त

News Desk
Last updated: August 29, 2026 8:12 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों और सरकारी आश्वासनों के क्रियान्वयन की धीमी रफ्तार पर विधानसभा की कल्याण समिति ने सवाल उठाए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

किन्नौर के शिपकीला में प्रस्तावित ट्रेड सेंटर का मामला वर्षों से लंबित होने पर समिति ने इसकी ताजा स्थिति की रिपोर्ट तलब की है। चार बार निविदा न आने के बाद वर्ष 2023 में कार्य आबंटित किया गया था, लेकिन अब तक की प्रगति स्पष्ट नहीं होने पर समिति ने दोबारा रिपोर्ट मांगी है।

समिति ने एकलव्य हास्टल के निर्माण में भी देरी पर नाराजगी जताई। लड़कों के हास्टल नंबर-1 तथा लड़कियों के हास्टल नंबर-2 और 3 की धीमी प्रगति को लेकर निर्माण एजेंसी को जारी राशि और निर्माण कार्य की फोटो सहित ताजा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

भूमि से जुड़े पेंडिंग मामलों में जानकारी देने के लिए कहा

किन्नौर, लाहुल स्पीति और चंबा में नौतोड़ भूमि आबंटन तथा वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत एक हेक्टेयर तक भूमि से जुड़े लंबित मामलों पर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

जनजातीय विकास विभाग से संबंधित आश्वासनों की समीक्षा में समिति ने एक आश्वासन को पूरा मानकर समाप्त कर दिया, जबकि नौ आश्वासनों को लंबित रखते हुए विभाग से विस्तृत रिपोर्ट दोबारा मांगी है।

जून 2025 तक किन्नौर की जिलास्तरीय समिति ने एफआरए-2006 के तहत 461 व्यक्तिगत दावों को अंतिम स्वीकृति देकर पट्टे जारी किए हैं। इनमें पूह के 109, कल्पा के 277 और निचार के 75 दावे शामिल हैं। प्रदेश में एफआरए कैलेंडर 2025-26 भी लांच किया गया है।

ट्राइबल सब-कैडर में स्थानीय तैनाती की सिफारिश

कल्याण समिति ने जनजातीय और पिछड़ा वर्ग कोटे से नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं अनिवार्य रूप से जनजातीय क्षेत्रों में लेने की सिफारिश की है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत 2025-26 में कोई अतिरिक्त गांव शामिल नहीं किए जाने और भरमौर में 13 लाख रुपये के कम्युनिटी हाल की स्वीकृति रद्द होने पर भी समिति ने सवाल उठाए हैं।

ट्रांस-गिरी क्षेत्र और हाटी समुदाय से जुड़े अदालती मामलों सहित अन्य लंबित आश्वासनों पर समिति ने विभाग को निर्धारित समय सीमा में ठोस कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ
    Next Article शिमला नगर निगम का नया आय मॉडल, अपनी जमीन पर दुकानें बनाकर कमाई बढ़ाने की तैयारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान, हरनंदीपुरम टाउनशिप में बनेगा शहर का पहला गोल्फ कोर्ट

    गाजियाबाद। शहर को विश्वस्तरीय शहरी पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन के निकट प्रस्तावित…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बुलंदशहर SSP ने लिया सख्त एक्शन: 5 पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित

    बुलंदशहर। एसएसपी ने दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड, निजापुर में हुए दोहरे हत्याकांड तथा बिना सूचना दिए दबिश देने के…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में नो डिस्प्ले मीटर बने बिजली चोरी का नया हथियार, 3 महीने में 350 मामले पकड़े

    गाजियाबाद। जिले में नो डिस्प्ले मीटर बिजली चोरी का नया जरिया बनते जा रहे हैं। विद्युत निगम के अनुसार पिछले तीन…

    2 Min Read
    चिट्टा
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू ने एनएसयूआई का एंटी-चिट्टा अभियान शुरू किया

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के विशेष अभियान ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिपकीला ट्रेड सेंटर से एकलव्य हॉस्टल तक, विकास कार्यों में देरी पर कल्याण समिति सख्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password