jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बाढ़ खंड कार्यालय में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, ब्लैक हेलमेट पहनकर आए युवक ने जड़े थप्पड़
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बाढ़ खंड कार्यालय में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, ब्लैक हेलमेट पहनकर आए युवक ने जड़े थप्पड़
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

बाढ़ खंड कार्यालय में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, ब्लैक हेलमेट पहनकर आए युवक ने जड़े थप्पड़

News Desk
Last updated: July 24, 2026 9:16 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के कार्यालय में गुरुवार की दोपहर में निलंबित लिपिक दीपक पांडेय ने अपने साथियों के साथ आकर मारपीट की। आरोप है कि अधिशासी अभियंता को उसने कई थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो के सत्याता की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने अधिशासी अभियंता विपिन विहारी की तहरीर पर निलंबित सहायक अभियंता ध्रुवजी सुमन, लिपिक दीपक पांडेय व चार अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य अभियंता गंडक संगठन विकास कुमार सिंह सिंचाई खंड, गोरखपुर कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। आरोप है कि निरीक्षण समाप्त होने के बाद जब मुख्य अभियंता और अन्य अधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित गैलरी से बाहर निकल रहे थे, तभी निलंबित वरिष्ठ सहायक दीपक पांडेय, संबद्ध सहायक अभियंता ध्रुवजी सुमन और उनके साथ आए चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि तीन हमलावर हेलमेट पहने हुए थे और पूरी घटना कार्यालय के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। अधिशासी अभियंता का आरोप है कि चालक रामभजन यादव और अन्य कर्मचारियों के हस्तक्षेप से जान बची। सीओ कैंट, आभा सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कैंट थ थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

एससीएसटी आयोग, सीएम पोर्टल पर भी हैं शिकायतें

प्रकरण में आरोपी बनाए गए दीपक पांडेय व सहायक अभियंता ध्रुव ने पहले प्रार्थना पत्र दिया था। दीपक की पत्नी पूजा पांडेय ने सीएम पोर्टल पर चार प्रार्थना पत्र पूर्व में दिया है, उनका आरोप है कि गलत काम नहीं करने पर साजिशन उनके पति को निलंबित किया गया और वाला गुजारा भत्ता भी नहीं दिया जा रहा था। उनका कहना है कि पति इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए गए थे और गाली देने पर विवाद हो गया। सहायक अभियंता ने एससीएसटी आयोग में प्रार्थना पत्र दिया है।

निलंबित होने पर दी थी धमकी

अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी का कहना है कि निलंबित होने के बाद से ही लिपिक धमकी दे रहा था। आरोपी दीपक पांडेय पहले भी 22 जनवरी और 2 अप्रैल को उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और गुंडों से उठवा लेने की धमकी दे चुका है। इसकी लिखित शिकायत 15 अप्रैल को विभागीय अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि उसी का परिणाम यह जानलेवा हमला है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दुष्कर्म पीड़िता को गर्भसमापन के लिए तुरंत सीएमओ के पास ले जाए पुलिस, हाई कोर्ट के आदेश पर डीजीपी का निर्देश
    Next Article रील का शौक और अटूट प्यार: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी, एक बहन ने बताया विवाह का कारण; अजीबोगरीब कारनामा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गणतंत्र दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

    देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    किरंदुल में तेज़ी से चल रहे निर्माण कार्यों के बीच श्रमिक पंजीकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जिला प्रशासन, नगर पालिका और श्रम विभाग से समन्वित कार्रवाई की मांग किरंदुल / दंतेवाड़ा, 27 फरवरी 2026।किरंदुल नगर पालिका…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स…

    1 Min Read
    क्राइमदिल्लीराज्य

    नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक, 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल; 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

    नई दिल्ली: नई दिल्ली क्षेत्र में सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को हिंसा भड़क गई. दिल्ली पुलिस ने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बाढ़ खंड कार्यालय में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, ब्लैक हेलमेट पहनकर आए युवक ने जड़े थप्पड़
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password