jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध
उत्तर प्रदेशराज्य

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 18, 2026 6:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ के फैजुल्लागंज और गोमती नदी के आसपास के निचले इलाकों को जलभराव से स्थायी राहत दिलाने के लिए योगी सरकार ने बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री सह लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की बैठक में आईआईएम रोड से पक्कापुल तक गोमती नदी के बाएं तट पर करीब 5.5 किलोमीटर लंबे तटबंध के निर्माण का फैसला लिया गया। इसके अलावा जल निकासी के लिए 12 नए पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन तक जल निकासी का नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

फैजुल्लागंज में बाढ़ रोकने के लिए बनेगा तटबंध

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पेयजल, भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था बनाए रखने के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने तटबंध, नालों और पंपिंग स्टेशनों की योजनाओं को आपस में जोड़कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

नागरिकों की समस्या का निवारण सर्वेपरि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के नागरिकों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने प्रभावित इलाकों में ट्रंक ड्रेनेज, सीवेज नेटवर्क, घर-घर नल से जलापूर्ति, सड़क और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई। बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक डॉ. नीरज बोरा और महापौर सुषमा खर्कवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

38 हजार से अधिक लोग हुए प्रभावित

अधिकारियों के मुताबिक, आठ अक्टूबर को गोमती नदी का जलस्तर 108.60 मीटर पहुंच गया था, जबकि चेतावनी स्तर 108.50 मीटर है। फैजुल्लागंज के 21 मोहल्लों में करीब 6500 परिवारों के 38 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। राहत एवं बचाव के लिए 16 राहत चौकियां और आठ आश्रय स्थल बनाए गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की मदद से 106 नावों, 40 मोटरबोट और 19 स्टीमर के जरिए बचाव अभियान चलाया गया। प्रभावितों को 11,275 खाद्य किट, 67,800 लंच पैकेट और 1.18 लाख लीटर से अधिक पेयजल वितरित किया गया। मेडिकल टीमों ने 8,591 मरीजों का उपचार किया। प्रशासन ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए छिड़काव और फॉगिंग अभियान भी चलाया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था भी सुधरेगी

फैजुल्लागंज में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा के लिए नया समन्वित शैक्षणिक संस्थान स्थापित किया जाएगा। जलभराव प्रभावित क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उच्चीकृत करने और बिजली आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए 132 केवी का नया सब-स्टेशन स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। गोमती नदी में गाद निकालने यानी ड्रेजिंग का काम तेज करने पर भी जोर दिया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हुनर से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, दिव्यांग हाथों ने बांटी खुशियां
    Next Article यूपी के 12 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा 7000 तक बोनस, DA-DR में भी 3% बढ़ोतरी तय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    फिरोजपुर देहाती में 2027 की बिसात बिछी, दावेदारों की बढ़ी सक्रियता से सियासी समीकरण गर्म

    2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजपुर देहाती हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    मावां धीयां सत्कार योजना: पंजाब की महिलाओं के खाते में 1 अगस्त को आएंगे पैसे, सीएम मान ने की घोषणा

    रूपनगर। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि सरकार की ओर से शुरू की गई मावां धीयां सत्कार योजना के…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    सीएम भगवंत मान ने किया शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का शुभारंभ, छह टीमें लेंगी हिस्सा

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को पहली बार आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग का…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में जाम से राहत की कवायद, लालकुआं-जीटी रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

     गाजियाबाद। अतिव्यस्त लालकुआं चौराहे और जीटी रोड पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password