jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी के 12 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा 7000 तक बोनस, DA-DR में भी 3% बढ़ोतरी तय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी के 12 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा 7000 तक बोनस, DA-DR में भी 3% बढ़ोतरी तय
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के 12 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा 7000 तक बोनस, DA-DR में भी 3% बढ़ोतरी तय

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 18, 2026 7:17 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। यूपी के 12 लाख से ज्यादा राज्य कर्मियों को राहत मिलने वाली है। योगी सरकार दीपावली से पहले इन कर्मचारियों को बोनस देने जा रही है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत भत्ता (डीआरए) भी नवंबर में मिलने वाले वेतन के साथ ही आने की भी उम्मीद है। महानवमी और दशहरा की छुट्टियों के बाद इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वित्त विभाग कर्मचारियों को बोनस और डीए-डीआरए देने की तैयारी कर रहा है। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे मंत्रालय की घोषणा के बाद अब राज्य कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि प्रक्रिया में तेजी आएगी। सूत्र बताते हैं कि बोनस की रकम 3400 से 7000 रुपये के बीच होगी। बोनस का लाभ आरजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाता है। बोनस की रकम वेतन के साथ नहीं आती है, बल्कि यह अलग से खातों में भेजी जाती है।

नवंबर में आएगी सैलरी

कर्मचारी मान रहे हैं कि बोनस के साथ ही डीए व डीआरए के भी आदेश होंगे। डीए व डीआरए तीन प्रतिशत मिलने की उम्मीद है। सूत्र बताते हैं कि अगर आदेश 25 अक्तूबर से पहले हो जाएंगे तो अक्तूबर की तनख्वाह व पेंशन जो नवंबर में मिलेगी, उसमें यह डीए-डीआरए की राशि बढ़कर आएगी। डीए व डीआरए संबंधी आदेश का इंतजार 12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 6 लाख से ज्यादा पेंशनर कर रहे हैं।

आउटसोर्स कर्मियों को भी बढ़े वेतन का आदेश जल्द

आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह नवंबर में मिलने वाले वेतन में मिलेगी। यह वेतन अक्तूबर माह के लिए उन्हें दिया जाएगा। आउटसोर्स निगम इस संबंध में छुट्टियां खत्म होने के बाद ही औपचारिक आदेश जल्द जारी करेगा। तकरीबन चार लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

दीवाली से पहले कर्मियों व पेंशनरों के अटके चिकित्सा दावे निपटेंगे

यूपी के हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के पुराने मेडिकल बिलों के भुगतान की समयसीमा शासन ने तय कर दी है। दीपावली से पहले इनके अटके हुए चिकित्सा दावे 31 अक्तूबर तक निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दावे 30 सितंबर तक सभी मेडिकल बिलों सहित संबंधित विभागों में जमा किए जा चुके हैं। इसी माह 31 अक्तूबर तक परीक्षण के बाद उनका भुगतान हो जाएगा।

ऑफलाइन होगा पुराने दावों का तकनीकी परीक्षण

शासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे पुराने दावों का तकनीकी परीक्षण पहले की तरह ऑफलाइन ही कराया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न विभागों में 30 सितंबर तक भौतिक रूप से प्राप्त चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) या मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के पास तकनीकी परीक्षण के लिए भेजा जाए। परीक्षण के बाद संबंधित अधिकारी दावों को विभाग को वापस करेंगे। इसके बाद विभाग पहले की तरह भुगतान की कार्रवाई पूरी करेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध
    Next Article आगरा से थार में मसूरी घूमने निकले 5 दोस्त, सहारनपुर में हादसे ने उजाड़े 3 परिवार, 2 की हालत गंभीर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन से जुड़े 49 वीडियो हटाने के निर्देश

    नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के एक साप्ताहिक तमिल पत्रिका नक्कीरन पब्लिकेशन्स के खिलाफ सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन द्वारा…

    2 Min Read
    UP Politics
    उत्तर प्रदेश

    UP Politics: विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय पर यूपी विधानसभा का बड़ा फैसला, तीनों की राह हुई आसान!

    UP Politics: विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय पर यूपी विधानसभा का बड़ा फैसला, तीनों की राह…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी, तीन साल तक सरकार देगी ईपीएफ-ईएसआई अंशदान

    उत्तर प्रदेश में उद्यमिता और छोटे उद्योगों को बढ़ाने के लिए योगी सरकार कई सहूलियतें दे रही है। इसी कड़ी…

    4 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    किरंदुल में मुख्य जल टंकी और फिल्टर हाउस पर विस्तृत रिपोर्ट: शिकायत के बाद नगर पालिका ने शुरू किया सुधार कार्य

    किरंदुल, दंतेवाड़ा:किरंदुल नगर में लंबे समय से पेयजल गुणवत्ता और मुख्य जल टंकी की स्थिति को लेकर उठ रही शिकायतों…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी के 12 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा 7000 तक बोनस, DA-DR में भी 3% बढ़ोतरी तय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password