jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किसानों की उपज को मिलेगा सही दाम, 23 मंडियां गोद लेंगी एक-एक गांव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किसानों की उपज को मिलेगा सही दाम, 23 मंडियां गोद लेंगी एक-एक गांव
उत्तराखंडराज्य

किसानों की उपज को मिलेगा सही दाम, 23 मंडियां गोद लेंगी एक-एक गांव

News Desk
Last updated: August 17, 2026 8:30 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने को नई पहल की गई है। सभी 23 कृषि उत्पादन मंडी समितियां अब एक-एक गांव गोद लेकर उन्हें मॉडल कृषि विपणन ग्राम के रूप में विकसित करेंगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

एक मंडी-एक गांव योजना के तहत चयनित गांवों में किसानों को उपज के विपणन, भंडारण, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्द्धन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

राज्य में कृषि उत्पादन की पर्याप्त संभावनाओं के बावजूद किसानों को कई स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विशेषकर, पहाड़ में बाजार की दूरी, सीमित भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं के अभाव में किसानों को उपज का अपेक्षित दाम नहीं मिल पाता।

कई बार उत्पाद को स्थानीय बाजार में ही कम कीमत पर बेचना मजबूरी रहती है। इस सबके दृष्टिगत उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के माध्यम से जून में एक मंडी-एक गांव माडल ग्राम गोद योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत माडल कृषि विपणन ग्राम विकसित होने से किसानों को गांव के आसपास ही अपनी उपज के विपणन की सुविधा मिल सकेगी।

गांवों के चयन में प्राथमिकता

योजना में उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कृषि प्रधान हों। साथ ही बेहतर फल-सब्जी उत्पादन व जैविक क्षेत्र, एफओपी, एसएचजी, सहकारी समितियों से सक्रिय ग्रामों और दुर्गम व पर्वतीय क्षेत्र के गांवों को भी चयन में तवज्जो दी जाएगी।

प्रत्येक मंडी समिति तीन वर्ष के लिए एक-एक गांव चयनित कर उसे गोद लेगी और फिर वहां स्थानीय उत्पादों के विपणन को आधारभूत सुविधाएं विकसित करेगी। चयनित गांव को एक वर्ष के लिए विशेष विकास पैकेज भी मिलेगा।

ये उठाए जाएंगे कदम

चयनित गांवों में मिनी कलेक्शन सेंटर, ग्रामीण हाट-मिनी मंडी, इलेक्ट्रानिक कांटा, ग्रेडिंग व पैकेजिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज-कोल्ड रूम, गोदाम, परिवहन सहायता को कदम उठाए जाएंगे।

उन्नत बीज वितरण, सब्सिडी आधारित पालीहाउस, जैविक खाद इकाई, मिलेट-मसाला प्रसंस्करण यूनिट, फल प्रसंस्करण, शहद एवं औषधीय उत्पाद, ब्रांडिंग व पैकेजिंग समेत डिजिटल व मार्केट लिंंकेज, क्षमता निर्माण की दिशा में कवायद होगी।

मंडी समितियां कर रहीं गांवों का चयन

अभी तक रुद्रपुर, ऋषिकेश, मंगलौर, हरिद्वार, टनकपुर, हल्द्वानी, रामनगर, देहरादून, लक्सर, काशीपुर व रुड़की की मंडी समितियां एक-एक गांव का चयन कर चुकी हैं। शेष मंडी समितियां भी गांवों के चयन में जुटी हैं।

किसानों को गांव के पास ही बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। इससे किसानों को लाभ मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर भी सृजित होंगे। -गणेश जोशी, कृषि मंत्री।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article धामी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, वंदे मातरम् और सैनिकों के सम्मान पर भी उठाए सवाल
    Next Article कृषि-औद्यानिकी से रोजगार की नई राह, 19 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देगी धामी सरकार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    रोजगार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रोजगार और उद्योग को जोड़ने के लिए हर जनपद में बनेंगे ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र’

    उद्योग के साथ कौशल और प्लेसमेंट: मुख्यमंत्री ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन’ की कार्ययोजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी प्रत्येक…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मिशन-2027 से पहले हिमाचल कांग्रेस में घमासान, दिल्ली में डेरा डाले मंत्री

    शिमला। अब चुनाव को महज 14 महीने का समय बचा है और हिमाचल की कांग्रेस सरकार इस समय एक बड़े राजनीतिक…

    5 Min Read
    संत रविदास
    उत्तराखंडराज्य

    संत रविदास की शिक्षाओं से समाज में समानता और भाईचारा फैलाएं: मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संत रविदास…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सोशल मीडिया पर दोस्ती प्यार में बदली फिर शादी, डेढ़ साल में ही लव मैरिज का खौफनाक अंत

    यूपी के झांसी से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार और शादी का दुखद अंत हो गया है। शादी के दो…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: किसानों की उपज को मिलेगा सही दाम, 23 मंडियां गोद लेंगी एक-एक गांव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password