jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मिशन-2027 से पहले हिमाचल कांग्रेस में घमासान, दिल्ली में डेरा डाले मंत्री
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मिशन-2027 से पहले हिमाचल कांग्रेस में घमासान, दिल्ली में डेरा डाले मंत्री
राज्यहिमाचल प्रदेश

मिशन-2027 से पहले हिमाचल कांग्रेस में घमासान, दिल्ली में डेरा डाले मंत्री

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 11, 2026 10:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। अब चुनाव को महज 14 महीने का समय बचा है और हिमाचल की कांग्रेस सरकार इस समय एक बड़े राजनीतिक सवाल के बीच घिरी है कि सरकार मिशन-2027 पर ध्यान देगी या दिल्ली की अंदरूनी सियासत ही उसके एजेंडे पर हावी रहेगी?

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश में चुनावी तैयारियों को धार देने और सरकार के बचे कार्यकाल में बड़े फैसले लेने का समय है, लेकिन सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान ने पार्टी का फोकस बदल दिया है।

उपमुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्री पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कुछ नेताओं के हाईकमान से मिलने की बात सामने आ रही है तो कुछ के खुद दिल्ली पहुंचने की चर्चा है। इससे प्रदेश कांग्रेस और सरकार में सब कुछ सामान्य होने के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्वलगातार गुटबाजी से इनकार करते रहे हैं, लेकिन दिल्ली में पिछले तीन दिनों से चल रही राजनीतिक गतिविधियां अलग कहानी बयां कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार हाईकमान के स्तर पर मान-मनौव्वल से लेकर शक्ति संतुलन साधने की कवायद तक चली है। मंत्रियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है।

वहीं, मुख्यमंत्री से मंत्रियों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांगे जाने की भी चर्चा है। ऐसे में अब निगाह इस बात पर है कि दिल्ली में चल रही बैठकों का नतीजा क्या निकलता है।

साढ़े तीन साल बाद बढ़ी चुनौती

सुक्खू सरकार का कार्यकाल साढ़े तीन साल से अधिक हो चुका है। विधानसभा चुनाव में अब महज 14 महीने का समय बचा है। ऐसे में सरकार के सामने केवल घोषणाओं और गारंटियों को पूरा करने की चुनौती नहीं है, बल्कि जनता के सामने अगले 14 महीनों का स्पष्ट रोडमैप रखने की जरूरत है। सरकार को विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ वित्तीय संकट से निपटने के ठोस उपाय करने होंगे।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पहले ही सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सीमित संसाधनों के बीच वेतन-पेंशन और विकास कार्यों का संतुलन बनाना आसान नहीं है। ऐसे में राजनीतिक खींचतान का लंबा खिंचना सरकार के लिए दोहरी परेशानी पैदा कर सकता है।

अब गारंटी से आगे का हिसाब देना होगा

सरकार के कार्यकाल के अंतिम चरण में जनता अब यह देखेगी कि गारंटियों के अलावा सरकार ने क्या नया किया और अगले 14 महीनों में क्या करने वाली है। वित्तीय संसाधन जुटाने के दावों से आगे बढ़कर बजट का वास्तविक प्रबंध करना होगा। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के बिना यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा।

हाईकमान के सामने डैमेज कंट्रोल की चुनौती

दिल्ली में नेताओं की सक्रियता ने कांग्रेस हाईकमान के सामने भी चुनौती बढ़ा दी है। चुनाव से पहले सरकार और संगठन को एकजुट रखना जरूरी है। यदि अंदरूनी मतभेद सार्वजनिक होते गए तो इसका सीधा लाभ विपक्ष को मिल सकता है।

पंजाब में चुनाव से ठीक पहले नेतृत्व में बदलाव का प्रयोग कांग्रेस कर चुकी है और उसके राजनीतिक परिणाम पार्टी के सामने हैं। इसलिए हिमाचल में भी हाईकमान किसी विवाद को लंबा खिंचने देने के पक्ष में नहीं होगा।

विपक्ष की दिल्ली पर नजर

मुख्य विपक्षी दल भाजपा फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। पार्टी की ओर से अभी तक कोई बड़ा आधिकारिक हमला नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस के भीतर की हलचल भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा बन सकती है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुधीर शर्मा इंटरनेट मीडिया पर तंज कस चुके हैं।

अब कांग्रेस के पास समय बहुत कम है। चुनाव में महज 14 महीने बाकी हैं। जनता के बीच जाने से पहले पार्टी को दिल्ली की अंदरूनी सियासत समेटकर सरकार, संगठन और नेताओं को एक मंच पर लाना होगा। क्योंकि इस समय आपसी खींचतान का हर दिन मिशन-2027 की तैयारी पर भारी पड़ सकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में बदलेगा लुक, हरी यूनिफॉर्म और नए रंग में दिखेंगे स्कूल
    Next Article गाजियाबाद में जमीन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, लोनी में सबसे ज्यादा भूमाफिया चिन्हित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

    बाहरी दिल्ली। मुंडका से भाजपा विधायक गजेंद्र दराल और उनके सहयोगियों पर पार्टी के ही कार्यकर्ता सुनील कुमार ने बंधक…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, हिमालय परिषद को 1 करोड़ और हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य…

    7 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फेस-2 पुलिस ने 1.8 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 26 वर्षीय आकाश कुमार को गिरफ्तार…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    रक्षाबंधन पर CM भगवंत मान का महिलाओं को तोहफा, 5.30 लाख खातों में भेजे 181.50 करोड़ रुपये

    अमृतसर। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की महिलाओं को तोहफा देते हुए सत्कार योजना के तहत 5.30…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मिशन-2027 से पहले हिमाचल कांग्रेस में घमासान, दिल्ली में डेरा डाले मंत्री
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password