jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किसान आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किसान आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
उत्तराखंडराज्य

किसान आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Raj Kumar
Last updated: January 17, 2026 7:38 am
Raj Kumar
Share
किसान आत्महत्या
SHARE

देहरादून। जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र के पैगा गांव निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालते हुए पुलिस मुख्यालय का घेराव किया और किसान की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी 2026 को किसान सुखवंत सिंह ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। मृतक ने भू-माफियाओं द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय कथित रूप से पुलिस ने आरोपियों को संरक्षण दिया और शिकायतकर्ता किसान को ही लगातार प्रताड़ित किया गया। कांग्रेस का कहना है कि इस घटना से किसानों और आम जनता में भय व असुरक्षा का माहौल बना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि काशीपुर की घटना राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना और सत्ता के अहंकार के चलते एक अन्नदाता को अपनी जान देनी पड़ी, जिससे एक पूरा परिवार उजड़ गया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के मृत्यु-पूर्व बयान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की भूमिका का उल्लेख किया गया है, इसके बावजूद संबंधित अधिकारी को निलंबित न किया जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि जिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं, उसी के द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाना निष्पक्षता पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि यदि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष और गहन जांच नहीं हुई तो आम जनता का प्रशासन और कानून-व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए तीन मांगें रखीं—उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, किसान आत्महत्या मामले के सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए और पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक तिलकराज बेहड़, आदेश चौहान, ममता राकेश सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
    Next Article जन-जन की सरकार सुवाखोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    वीबी जी रामजी योजना
    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी रामजी योजना जन जागरण सम्मेलन में स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं की बड़ी उपस्थिति

    नानकमत्ता। रविवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित प्रेम पैलेस में वीबी जी रामजी योजना जन जागरण जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    2 Min Read
    पिटकुल
    उत्तराखंडराज्य

    पिटकुल मुख्यालय में प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र की प्रगति की समीक्षा

    देहरादून। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के मुख्यालय परिसर में निर्माणाधीन प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र की परियोजना कार्यों…

    2 Min Read
    हरियाणा

    हरियाणा में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कराएगी सरकार, हाई लेवल कमेटी का गठन

    हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करने, उनका समयबद्ध निष्णादन सुनिश्चित करने और उनके…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज ने दबदबे का ऐसा जिक्र किया कि बहने लगे आंसू

    उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज में आयोजित 8 दिवसीय राष्ट्रकथा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है.…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: किसान आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password