jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा भाजपा की नई कार्यकारिणी पर अंतिम मंथन, कभी भी जारी हो सकती है सूची
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा भाजपा की नई कार्यकारिणी पर अंतिम मंथन, कभी भी जारी हो सकती है सूची
राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा की नई कार्यकारिणी पर अंतिम मंथन, कभी भी जारी हो सकती है सूची

News Desk
Last updated: July 25, 2026 10:00 am
News Desk
Share
SHARE

पंचकूला। हरियाणा भाजपा में नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि समसामयिक विषयों और समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा संगठन महामंत्री व केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Contents
About The AuthorNews Desk

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी बीएल संतोष से मिलकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर चुकी हैं। दोनों मुलाकातों को नई कार्यकारिणी के गठन की अंतिम तैयारियों, राज्य में एसआइआर अभियान की प्रगति, भविष्य की कार्ययोजना तथा छात्रों के आंदोलन की राज्य में स्थिति पर हुई चर्चा के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची किसी भी समय जारी हो सकती है। संभावित नामों का पैनल तैयार है और अब केंद्रीय नेतृत्व अंतिम मंथन कर रहा है। पार्टी इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ युवाओं व महिलाओं को अधिक अवसर देने की रणनीति पर काम कर रही है।

महामंत्रियों की संख्या में बढ़ोतरी करने की तैयारी

यही वजह है कि प्रदेश उपाध्यक्षों और महामंत्रियों की संख्या मौजूदा कार्यकारिणी की तुलना में बढ़ाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक महामंत्रियों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ तक किए जाने पर भी विचार चल रहा है। अभी तक भाजपा में तीन प्रदेश महामंत्री होते हैं। खुद अर्चना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले प्रदेश महामंत्री थी।

कई नए चेहरों को प्रदेश कमेटी में जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जबकि कुछ मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल व स्तर दोनों बढ़ाए जा सकते हैं। नई कार्यकारिणी पर चर्चा के लिए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और बीएल संतोष के बीच भाजपा मुख्यालय में करीब एक घंटे तक बैठक हुई।

इससे एक दिन पहले नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में वरिष्ठ नेताओं की छोटी टोली की बैठक में भी संभावित नामों पर मंथन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी शामिल होने की जानकारी मिली है।

केंद्रीय नेतृत्व के बीच होगी चर्चा

भाजपा सूत्रों का कहना है कि अंतिम सूची पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच एक और दौर की चर्चा हो सकती है। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कार्यकारिणी केवल संगठन का विस्तार नहीं होगी, बल्कि 2029 के विधानसभा चुनाव और आगामी संगठनात्मक अभियानों को ध्यान में रखते हुए भाजपा की नई राजनीतिक रणनीति की झलक भी देगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी कैंसर मरीजों का सहारा, 8,069 मरीजों के इलाज पर खर्च हुए ₹20.22 करोड़
    Next Article नूंह में गरजेंगे सीएम नायब सैनी, ‘मेवात विकास संकल्प रैली’ में घोषणाओं की उम्मीद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गृहमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था

    हरिद्वार। गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की…

    4 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत Updated: 22 जुलाई 2025  अचानक बदला मौसम,…

    2 Min Read
    तेजस्वी यादव
    बिहार

    ‘जमाई आयोग’ पर गरजे तेजस्वी यादव – निशाने पर मोदी और नीतीश!

    0 Min Read
    उत्तरायणी
    उत्तराखंडराज्य

    खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेला: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी…

    10 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा भाजपा की नई कार्यकारिणी पर अंतिम मंथन, कभी भी जारी हो सकती है सूची
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password