jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR, मुख्तार गैंग के हथियार लाइसेंस जांच में कई खुलासे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR, मुख्तार गैंग के हथियार लाइसेंस जांच में कई खुलासे
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR, मुख्तार गैंग के हथियार लाइसेंस जांच में कई खुलासे

News Desk
Last updated: July 23, 2026 7:33 am
News Desk
Share
SHARE

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी समेत दो शस्त्र लिपिकों के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, माफिया मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के शस्त्र लाइसेंस की कई फाइलें डीएम आफिस से गायब हो गई हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग में गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी समेत तत्कालीन दो शस्त्र लिपिकों के खिलाफ शहर कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई थी।

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जांच में सांसद अफजाल अंसारी को जारी लाइसेंस संख्या 1188 पी-2 से संबंधित पत्रावली और खरीद-बिक्री से जुड़ी पत्रावली गायब मिली है। इस लाइसेंस पर खरीदी गई राइफल संख्या 830405 की वर्तमान स्थिति का भी पता नहीं चल सका। शहर कोतवाल प्रमोद सिंह की तहरीर पर आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में सांसद अफजाल अंसारी, तत्कालीन प्रथम शस्त्र लिपिक असफाक अहमद और द्वितीय शस्त्र लिपिक गौरी शंकर राम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष शस्त्र लाइसेंसों और हथियारों का सत्यापन अभी जारी है।

मुख्तार गैंग के शस्त्र लाइसेंस की कई फाइलें गायब

माफिया मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के शस्त्र लाइसेंस की कई फाइलें डीएम आफिस से गायब हो गई हैं। जांच में सामने आया है कि लाइसेंसी हथियारों की खरीद-बिक्री से संबंधित मूल पत्रावलियां अभिलेखागार से साजिश के तहत गायब कर दी गईं है, ताकि असलहों के दुरुपयोग को छिपाया जा सके। इतना ही नहीं गैंग के सदस्यों ने असलहे खरीदने के बाद कागजों पर उन्हें दूसरे लोगों को बेच दिया, लेकिन उनका इस्तेमाल खुद करते रहे।

पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण के निर्देश पर आईएस-191 गैंग के सदस्यों और सहयोगियों को जारी शस्त्र लाइसेंसों का भौतिक सत्यापन कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण के नेतृत्व में गठित टीमों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही दिल्ली, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में जाकर जिलाधिकारी कार्यालयों और लाइसेंसी दुकानों के अभिलेख खंगाले। जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्यों को जारी कुल 51 शस्त्र लाइसेंसों पर 145 हथियारों की खरीद-बिक्री हुई थी। सत्यापन के दौरान कई पत्रावलियां और क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज जिलाधिकारी कार्यालय के अभिलेखागार में नहीं मिले। कुछ हथियारों की वर्तमान स्थिति का भी पता नहीं चल सका।

साजिश के तहत गायब कराई गईं मूल पत्रावलियां

एसपी के अनुसार ने कहा कि तत्कालीन शस्त्र लिपिकों ने आईएस-191 गैंग के सदस्यों के आपराधिक प्रभाव में आकर साजिश के तहत लाइसेंस और क्रय-विक्रय से संबंधित मूल पत्रावलियां जिलाधिकारी कार्यालय से गायब कराईं, ताकि इन हथियारों का इस्तेमाल आईएस-191 गैंग के सदस्य अपराध में कर सकें और इसका पता न चल सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘छात्रों को भड़काने और बदनाम करने की साजिश’, Delhi Protest पर सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला
    Next Article उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी, 10 अगस्त तक मांगे सुझाव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड

    भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम: सीएम धामी बोले – “जनता का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत”

    भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम: सीएम धामी बोले – “जनता का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत” देहरादून, 14…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी ने रचा कीर्तिमान, ‘डी-रेगुलेशन 1.0’ में प्राप्त किया पहला पायदान

    योगी सरकार में लागू हुए व्यापार सुधारों को केन्द्र ने सराहा, सभी 23 प्राथमिक सुधारों का प्रदेश में हुआ पूर्ण…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Mayawati vs CM Yogi: गुस्से में मायावती सीएम योगी से भीड़ गई..

    उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दलित समाज की एक बारात पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP)…

    2 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फंड की कोई कमी नहीं, यूपी के हर जिले में होगा ये काम; सीएम योगी का बड़ा ऐलान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चंदौली में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR, मुख्तार गैंग के हथियार लाइसेंस जांच में कई खुलासे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password