jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रात 12:35 बजे समयपुर बादली की फैक्ट्री में भड़की आग: दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 3 लोग घायल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रात 12:35 बजे समयपुर बादली की फैक्ट्री में भड़की आग: दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 3 लोग घायल
दिल्लीराज्य

रात 12:35 बजे समयपुर बादली की फैक्ट्री में भड़की आग: दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 3 लोग घायल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 26, 2026 9:30 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

बाहरी दिल्ली। समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में शनिवार तड़के प्लास्टिक मोल्डिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल विभाग को कई गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ीं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह तीन बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे में तीन लोग को मामूली रूप से झुलसे हैं, जिन्हें आसपास के लोगों ने दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया।

रात 12:35 बजे फैक्ट्री में लगी आग

दमकल विभाग के अनुसार, आग रात करीब 12:35 बजे फैक्ट्री नंबर-44, गेट नंबर-5 पर लगी। सूचना मिलते ही दो वाटर टेंडर, तीन वाटर बाउजर और एक क्विक रिस्पाॅन्स व्हीकल मौके पर भेजे गए। आग बढ़ने पर रात करीब एक बजे अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी भेजी गईं।

रात 1:20 बजे आग को ‘मेक-6’ घोषित किया गया। इसके बाद ब्रोंटो स्काईलिफ्ट मशीन भी मौके पर बुलाई गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक मोल्डिंग का काम होता था। भवन में बेसमेंट, भूतल, पहली और दूसरी मंजिल के अलावा छत पर अस्थायी ढांचा भी बना था। इसका क्षेत्रफल करीब 250 वर्ग गज बताया गया है।

तीन लोगों को मामूली चोट, अस्पताल से छुट्टी

हादसे में धर्मवीर (32), मोहम्मद सरुख (41) और अमित (34) को मामूली रूप से झुलस गए। तीनों को आसपास के लोगों ने अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सुबह करीब तीन बजे आग पर काबू पाया गया। इसके बाद 3:15 बजे ‘स्टॉप’ संदेश जारी किया गया और दमकल कर्मियों ने कूलिंग का काम जारी रखा।

अलीपुर में टेंट गोदाम भी जलकर खाक

एक अन्य घटना में अलीपुर इलाके में दीन दयाल बाजार के पास एक टेंट गोदाम में आग लग गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

आग में टेंट का सामान और अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article साहिबाबाद में खौफनाक वारदात: मां ने 2 साल की बच्ची संग लगाई फांसी, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों के शव
    Next Article दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत: MCD के 5 और अस्पतालों में मिलेगी सस्ती डायलिसिस सुविधा, हर महीने 3600 मरीजों को फायदा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर सामान्य

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की हालत फिलहाल…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बूस्ट, अस्पतालों का होगा डिजिटलीकरण; 24×7 डायलिसिस पर जोर

    देहरादून: प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और बेहतर बनाए जाने को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    मान सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को मिला डॉक्टरों और निजी मेडिकल कॉलेजों का मजबूत समर्थन

    राज्य में 10 लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना की निर्बाध और सुचारू शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के पेंशनरों की सुक्खू सरकार से बड़ी मांग, 15 अगस्त को DA एरियर और बकाया भुगतान के ऐलान की उम्मीद

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी व पेंशनर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित तीन…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रात 12:35 बजे समयपुर बादली की फैक्ट्री में भड़की आग: दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 3 लोग घायल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password