jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बूस्ट, अस्पतालों का होगा डिजिटलीकरण; 24×7 डायलिसिस पर जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बूस्ट, अस्पतालों का होगा डिजिटलीकरण; 24×7 डायलिसिस पर जोर
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बूस्ट, अस्पतालों का होगा डिजिटलीकरण; 24×7 डायलिसिस पर जोर

News Desk
Last updated: August 19, 2026 8:33 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और बेहतर बनाए जाने को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान सीएस ने प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आमजन को गुणवत्तापरक उपचार के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण एवं ई-हॉस्पिटल बनाने, खाली चिकित्सकीय पदों को जल्द भरने, डायलिसिस सुविधा 24×7 करने, किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा को जल्द शुरू करने के साथ ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए.

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्य सचिव ने अस्पतालों में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी चिकित्सालयों को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से प्रत्यायन कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा पहले चरण में प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों एवं बड़े उप जिला अस्पतालों का 31 मार्च, 2027 तक एनएबीएच प्रत्यायन किया जाए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पतालों को निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एनएबीएच के जरिए लगातार निरीक्षण की व्यवस्था भी की जा सकती है.

मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने एकीकृत स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली को प्रदेश में तत्काल लागू करने को कहा. उन्होंने प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. इसके साथ ही चिकित्सकों के खाली पदों को जल्द भरने के साथ ही गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए तमाम विकल्पों पर काम करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सक जो सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवाएं देने के इच्छुक हों, उनके संबंध में सेवानिवृत्ति से पूर्व ही आवश्यक औपचारिकताएं एवं पेपर वर्क पूरा किया जाए, ताकि पद खाली होने की स्थिति में उन्हें उनकी इच्छानुसार स्थान पर सेवाएं देने का अवसर दिया जा सके. इसके साथ ही निजी अस्पतालों में काम कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों को विजिटिंग डॉक्टर के रूप में जोड़ने की संभावनाओं पर भी काम करे. मुख्य सचिव ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में वर्तमान में संचालित डायलिसिस सुविधा को 24×7 संचालित किए जाने के निर्देश दिए.

सीएस ने कहा कि प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जल्द शुरू की जाए. बैठक में बताया गया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है. विशेषज्ञ की व्यवस्था भी कर ली गई है. इस पर मुख्य सचिव ने अगले तीन माह के भीतर किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए. मेडिकल कॉलेजों में इवनिंग ओपीडी शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए. जिससे अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें.

मुख्य सचिव ने आमजन को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहजता से उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा जन्म प्रमाण पत्र के लिए माता-पिता को अस्पताल, नगर निगम या अन्य कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें. प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को और अधिक बेहतर किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उपराष्ट्रपति के दून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 19-20 अगस्त को कई रूट डायवर्ट
    Next Article उत्तराखंड भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रभारी, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बदलाव की तैयारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    मेडल विजेताओं को बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान

    चंडीगढ़। खेलों की धरती के रूप में पहचान बना चुके हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से…

    2 Min Read
    किच्छा
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी के निर्देश पर किच्छा में जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी और लाभ सुनिश्चित

    किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट की अध्यक्षता में न्याय…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    भाजपा का फोकस संगठन और जनभागीदारी पर, देहरादून में हुई अहम बैठक

    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि भाजपा संगठन जनभागीदारी के माध्यम…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    सुखजिंदर रंधावा ने पंजाब में लगातार बम धमकियों की निंदा की

    चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज पंजाब भर में स्कूलों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बूस्ट, अस्पतालों का होगा डिजिटलीकरण; 24×7 डायलिसिस पर जोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password