jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम हेल्पलाइन 1905 में पहली बार गैस सिलिंडर रिफिल की शिकायतें टॉप-10 में
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम हेल्पलाइन 1905 में पहली बार गैस सिलिंडर रिफिल की शिकायतें टॉप-10 में
उत्तराखंडराज्य

सीएम हेल्पलाइन 1905 में पहली बार गैस सिलिंडर रिफिल की शिकायतें टॉप-10 में

News Desk
Last updated: July 31, 2026 9:38 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की है, उसमें पहली बार शीर्ष-10 में रसोई गैस सिलिंडर न भरने की शिकायतें आईं हैं। यह आंकड़ा 69.3 प्रतिशत पर रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, शिकायतों का समाधान करने में रुद्रप्रयाग जिला सबसे आगे है जबकि मैदानी जिले फिसड्डी हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

सीएम हेल्पलाइन की रिपोर्ट में इस बार की रिपोर्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के तहत रसोई गैस सिलिंडर रिफिल से जुड़ी शिकायतें पहली बार शीर्ष-10 मुख्य समस्याओं में शामिल हुई हैं, जबकि पिछले दो वर्षों में यह कभी प्रमुख शिकायतों का हिस्सा नहीं थीं। इस श्रेणी में 69.3 प्रतिशत तक का निस्तारण दर्ज किया गया है। इसके अलावा पानी न आने, बिजली कटौती और बिल संशोधन से जुड़ी शिकायतें भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं।

रुद्रप्रयाग सबसे आगे, ऊधम सिंह नगर सबसे नीचे

जिलावार सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निपटारे का प्रतिशत देखें तो रुद्रप्रयाग 36.71 प्रतिशत सफल निस्तारण के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद 36.22 प्रतिशत के साथ टिहरी गढ़वाल दूसरे और 35.76 प्रतिशत के साथ पौड़ी गढ़वाल तीसरे स्थान पर है। देहरादून में निस्तारण का प्रतिशत 32.28 प्रतिशत रहा। वहीं, सूची में सबसे निचले पायदान पर 21.80 प्रतिशत के साथ नैनीताल और 21.08 प्रतिशत के साथ ऊधम सिंह नगर रहे।

शिकायतें बढ़ीं, निपटारे का समय घटा

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के तुलनात्मक आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस बार कुल शिकायतों की संख्या बढ़ी है (2024-25 में 1,68,511 के मुकाबले 2025-26 में बढ़कर 2,23,001 हुईं)। इसके बावजूद, प्रमुख विभागों में शिकायतों के निस्तारण का औसत समय काफी कम हुआ है। उदाहरण के तौर पर राजस्व विभाग में जो मामले पहले औसतन 90 दिनों में निपटते थे, वे अब 54 दिनों में हल हो रहे हैं।

शीर्ष-10 शिकायतों वाले विभाग

शिकायतविभागप्रतिशत
रसोई गैस रिफिलिंगखाद्य आपूर्ति70.7
बिजली कटौतीयूपीसीएल53
जांच की मांगराजस्व विभाग52.2
पानी न आनाजल संस्थान50.3
मीटर बदलावयूपीसीएल44.3
पानी न आनापेयजल निगम42.1
शिकायती पत्रगृह विभाग40
क्षेत्र समस्याएंलोक निर्माण37.3
अत्यधिक बिलयूपीसीएल37.3
अवैध सेवा समाप्तिश्रम विभाग37

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article डेढ़ साल का इंतजार खत्म, आज गदरपुर रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे सीएम धामी
    Next Article संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक, भगवानपुर में बोले मुख्यमंत्री धामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ताजमहल में तेजो महालय मंदिर है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और ASI से मांगा जवाब

    ताजमहल में तेजो महालय मंदिर होने के दावे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने…

    6 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    ऊना में बल्क ड्रग पार्क का काम तेज, अब तक ₹323 करोड़ खर्च

    शिमला। ऊना में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कुल 2071 करोड़ रुपये…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अवैध संबंधों के विरोध पर पति को बेरहमी से मार डाला, पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर ले ली जान

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पत्नी ने अपने पति को तौलिए से गला घोंटकर मार डाला। गांव बहलीमपुरा में…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम हेल्पलाइन 1905 में पहली बार गैस सिलिंडर रिफिल की शिकायतें टॉप-10 में
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password