jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नहीं रहे पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, लखीमपुर की धौरहरा सीट से चुने गए थे MLA
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नहीं रहे पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, लखीमपुर की धौरहरा सीट से चुने गए थे MLA
उत्तर प्रदेशराज्य

नहीं रहे पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, लखीमपुर की धौरहरा सीट से चुने गए थे MLA

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 17, 2026 7:51 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखीमपुर। लखीमपुर खीरी जिले के कद्दावर नेता, चार बार के विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष रहे बाला प्रसाद अवस्थी का 76 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने आवास पर अन्तिम सांस ली। धौरहरा विधानसभा के ईसानगर के बेल्तुआ गांव में रहने वाले बाला प्रसाद अवस्थी पहली बार 1991 में भाजपा से धौरहरा से भाजपा विधायक बने।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

साल 2007 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और धौरहरा से फिर विधायक चुने गए। इसके बाद 2012 के चुनाव में बसपा ने उन्हें मोहम्मदी से मैदान में उतारा। जहां से भी उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने फिर भाजपा में वापसी की और 2017 में वह एक बार फिर धौरहरा से विधायक बने। 2022 के चुनाव से वह सक्रिय राजनीति से दूर थे। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे बाला प्रसाद अवस्थी का निशन शुक्रवार की शाम को हो गया। उनके निधन से उनके परिवार व समर्थकों में शोक की लहर है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मीडिया प्रभारी रमेश मिश्रा, भाजपा नेता दीपक पुरी आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उतार चढ़ाव भरा रहा बाला प्रसाद का राजनीतिक सफर

जिले के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का शुक्रवार दोपहर बाद निधन हो गया। भाजपा से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले बाला प्रसाद अवस्थी दो बार बसपा से भी विधायक रहे। इसके बाद फिर भाजपा में आकर 2017 में धौरहरा से चुनाव जीता। 2022 के चुनाव से पहले 15 दिनों के लिए वह सपा में शामिल हो गए। इसके बाद फिर भाजपा में आ गए। बाला प्रसाद अवस्थी के समर्थक उनको बाला दद्दू के नाम से पुकारते थे।

पहली बार धौरहरा से चुने गए थे विधायक

बाला प्रसाद अवस्थी का राजनीतिक सफर काफी लंबा, उतार-चढ़ाव भरा और प्रभावशाली रहा। उन्होंने कुल चार बार विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, वह भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से। इसमें तीन बार वह धौरहरा से और एक बार मोहम्मदी सीट से विधायक रहे। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत साल 1991 में हुई, जब वे पहली बार भाजपा के टिकट पर धौरहरा से विधायक बने। उनकी संगठन क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा था। साल 2007 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और धौरहरा से फिर विधायक चुने गए। 2012 के चुनाव में बसपा ने उन्हें मोहम्मदी से मैदान में उतारा, जहां से भी उन्होंने जीत दर्ज की। बाला प्रसाद ने 2017 में फिर भाजपा में वापसी की और एक बार फिर धौरहरा से विधायक चुने गए। हालांकि बताते हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर 15 दिनों के लिए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी, इसकी वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल सका।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, महानवमी पर 19 को UP में रहेगा अवकाश; लगातार तीन दिन छुट्टी
    Next Article देवभूमि के दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात: सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग योजना शुरू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    कांग्रेस का झंडा बुलंद रखता रहूंगा: पद छोड़ने के बाद राजा वडिंग का बड़ा बयान, कहा- ‘राहुल गांधी का सिपाही हूं’

    चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के कुछ दिन बाद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांग्रेस नेता के इस बयान से चढ़ सकता है अखिलेश यादव का ‘पारा’, ठोका 150 सीटों पर दावा, बताई डेडलाइन

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए जारी किए ₹17.72 करोड़

    चंडीगढ़। महर्षि भगवान श्री वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के अवसर पर नतमस्तक होते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने…

    11 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नहीं रहे पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, लखीमपुर की धौरहरा सीट से चुने गए थे MLA
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password