jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ की सीवर लाइन योजना का शिलान्यास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ की सीवर लाइन योजना का शिलान्यास
उत्तराखंडराज्य

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ की सीवर लाइन योजना का शिलान्यास

Tripty Srivastava
Last updated: January 4, 2026 4:17 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरियापीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कॉलोनी एवं चुक्कुवाला क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ (₹1390.83 लाख) की लागत से बनने वाली सीवर लाइन योजना का शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत शिलान्यास किया। यह योजना नैशविला रोड क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से सीवर लाइन की मांग की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज साकार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के पूर्ण होने से स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। इस परियोजना से 13 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री श्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर नीलकंठ विहार में ट्यूबवेल लगाने की घोषणा भी की।

मंत्री श्री जोशी ने कहा कि वह क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के साथ-साथ परिवार के सदस्य की तरह आते हैं और उसी भावना के साथ सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा डबल इंजन सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है।

कार्यक्रम के दौरान राजपुर क्षेत्र से पार्षद महिमा पुंडीर और पूर्व प्रधान समीर पुंडीर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, भावना चौधरी, अंकित जोशी, डॉ. बबीता सहौत्रा, सुरेंद्र राणा, राजकुमार राजोरिया, पार्षद भूपेंद्र कठेत, दीपक कुमार, सतेंद्र नाथ, संजय नौटियाल सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड में 9.43 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन की दिसंबर किश्त जारी
Next Article पीएम मोदी ने काशी में किया नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्धाटन, देशभर से 58 टीमें ले रहीं हिस्सा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सहकारी हाउसिंग सोसायटियों
पंजाबराज्य

भगवंत मान सरकार द्वारा सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक सुधार प्रस्तुत

संपत्ति अधिकारों की रक्षा और लंबे समय से चली आ रही कानूनी अनिश्चितता को दूर करने के उद्देश्य से एक…

5 Min Read
बिहार

मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए

मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए पटना/मुजफ्फरपुर, 3 जून 2025 — बिहार में…

2 Min Read
दिल्ली

दिल्ली में 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में सतिश गोलचा ने संभाला कार्यभार

दिल्ली में 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में सतिश गोलचा ने संभाला कार्यभार: एक सशक्त नेतृत्व की नई शुरुआत दिल्ली,…

3 Min Read
गणतंत्र दिवस
पंजाबराज्य

पंजाब में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, मंत्रियों और विधायकों ने तिरंगा फहराया

पंजाब राज्य में आज गणतंत्र दिवस पूरे शानो-शौकत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ की सीवर लाइन योजना का शिलान्यास
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password