jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गैंगस्टर विकास दुबे का 6 साल पहले हुआ एनकाउंटर, मगर मृत्यु प्रमाण पत्र अब क्यों जारी हुआ?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गैंगस्टर विकास दुबे का 6 साल पहले हुआ एनकाउंटर, मगर मृत्यु प्रमाण पत्र अब क्यों जारी हुआ?
उत्तर प्रदेशराज्य

गैंगस्टर विकास दुबे का 6 साल पहले हुआ एनकाउंटर, मगर मृत्यु प्रमाण पत्र अब क्यों जारी हुआ?

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 7:29 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपित रहे विकास दुबे की मौत के करीब छह साल बाद आखिरकार उसका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है. विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने प्रमाणपत्र जारी होने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि सरकारी दस्तावेजों में पिता का नाम गलत दर्ज होने के कारण लंबे समय से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहा था. इस मामले को लेकर परिवार ने अधिकारियों से लेकर हाई कोर्ट तक का रुख किया था.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

विकास दुबे की मौत 10 जुलाई 2020 को पुलिस मुठभेड़ में हुई थी. इससे पहले 2 जुलाई 2020 की रात कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस टीम पर हमला हुआ था. इस घटना में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी. इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे समेत कई आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उसे कानपुर लाया जा रहा था. कानपुर पहुंचने से पहले पुलिस के मुताबिक, वाहन पलटने के बाद उसने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई.

पिता के नाम की गलती से अटका था प्रमाणपत्र

विकास दुबे की मौत के बाद कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस से तैयार किए गए दस्तावेजों में उसके पिता का नाम रामकुमार दुबे की जगह राजकुमार दुबे दर्ज हो गया था. दस्तावेजों में इसी अंतर के कारण नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया अटक गई. बाद में जब ऋचा दुबे मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम पहुंचीं तो दस्तावेजों की जांच में पिता के नाम में यह अंतर सामने आया. इसके बाद उन्होंने रिकॉर्ड में सुधार कराने के लिए नगर निगम के साथ-साथ पोस्टमार्टम हाउस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया.

अधिकारियों को दिए कई प्रार्थना पत्र

ऋचा दुबे की ओर से जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए. इसमें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज पिता के गलत नाम को सही करने और उसके आधार पर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की गई. काफी प्रयास के बाद भी जब मामला आगे नहीं बढ़ा तो परिवार की ओर से हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया. याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी.

हाई कोर्ट के निर्देश पर पुराने रिकॉर्ड की जांच

अदालत के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. उन्होंने वहां पुराने रिकॉर्ड की जांच की. इस दौरान पंचायतनामा रजिस्टर, पोस्टमार्टम से जुड़े दस्तावेज, बॉडी डिस्पोजल स्लिप और कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर समेत अन्य रिकॉर्ड देखे गए. रिकॉर्ड की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की गई और जरूरी दस्तावेज हाई कोर्ट के सामने पेश किए गए. इन अभिलेखों की जांच के बाद पिता के नाम से जुड़े रिकॉर्ड को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई.

अब जारी हुआ मृत्यु प्रमाणपत्र

पूरी प्रक्रिया के बाद आखिरकार विकास दुबे का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया. यानी जिस दस्तावेज के लिए परिवार को करीब छह साल तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े और बाद में अदालत का रुख करना पड़ा, अब वह प्रक्रिया पूरी हो गई है. मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने के साथ ही पिता के नाम में दर्ज गलती को लेकर चल रहा यह मामला भी समाप्त हो गया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, पंचायत सहायकों की सैलरी बढ़कर हुई 9000 और महिलाओं को मिलेगा मातृत्व अवकाश
    Next Article यूपी में 15.74 करोड़ लाभार्थियों को साधने का मेगा प्लान, ‘सेवा सेतु शिविरों’ में ऑन-द-स्पॉट मिलेगी योजनाओं की सुविधा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर हिंसा पर सख्त दिल्ली पुलिस, वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान शुरू

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ सख्त…

    4 Min Read
    पंजाब समाचार: पंजाब में भीषण घटना, एक प्रसिद्ध व्यवसायी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी; इलाके में दहशत फैल गई...
    पंजाब

    पंजाब समाचार: पंजाब में भीषण घटना, एक प्रसिद्ध व्यवसायी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी; इलाके में दहशत फैल गई…

    होशियारपुर समाचार: गढ़दीवाला की जैन कॉलोनी में एक व्यापारी के घर के मुख्य द्वार पर गोलीबारी हुई। आपको बता दें…

    3 Min Read
    बिहार

    वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए, पीएम ने मुस्कुराकर थामा हाथ और दिया आशीर्वाद

    पटना (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।…

    2 Min Read
    स्मार्ट खेती
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री मान ने दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्मार्ट खेती और बायोटेक्नोलॉजी पर चर्चा की

    चंडीगढ़। पंजाब के छोटे और सीमांत किसानों के लिए खेती को फिर से व्यवहारिक और लाभदायक पेशा बनाने के प्रयासों के…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गैंगस्टर विकास दुबे का 6 साल पहले हुआ एनकाउंटर, मगर मृत्यु प्रमाण पत्र अब क्यों जारी हुआ?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password