jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट
राज्यहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट

News Desk
Last updated: September 10, 2026 8:08 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास और हवाई कनेक्टिविटी को जल्द ही नई ऊंचाई मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से अहम मुलाकात की। इस बैठक में प्रदेश में हवाई ढांचे के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद केंद्र सरकार ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए ‘टेक्नो-इकोनामिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट’ (तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट) को दो महीने के भीतर अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसके साथ ही राज्य में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भी केंद्र ने अपना खजाना खोलने को हरी झंडी दे दी है।

सीएम ने कांगड़ा एयरपोर्ट को प्राथमिकता बताया

बैठक में मुख्यमंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और बेहतर हवाई सेवाओं से यहां पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी। सीएम ने स्पष्ट किया कि विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

प्रोजेक्ट लागत का सटीक आकलन करने का आग्रह

इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के लिए एक योग्य सलाहकार नियुक्त कर निर्धारित 60 दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से इस प्रोजेक्ट की लागत का सटीक और यथार्थपरक आकलन करने का भी आग्रह किया।

उड़ान योजना से बनेंगे हेलीपोर्ट, दुर्गम क्षेत्रों को मिलेगी राहत

हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए सीएम सुक्खू ने हेलीपोर्ट नेटवर्क की पैरवी की। उन्होंने कहा कि दूरदराज के इलाकों में संपर्क और आपातकालीन स्थिति में त्वरित मदद के लिए हेलीपोर्ट बेहद जरूरी हैं। इस मांग पर मुहर लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने उड़ान योजना के तहत हिमाचल में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने की बात मान ली है।

नियमित उड़ानें और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

शिमला में हवाई सेवाओं को सुदृढ़ करने पर भी गहन मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री ने शिमला एयरपोर्ट को नियमित हवाई संपर्क से जोड़ने का आश्वासन दिया है। इसके लिए रनवे की क्षमता के अनुसार उपयुक्त विमानों के संचालन की संभावना तलाशी जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार की एक और अहम मांग को केंद्र ने मान लिया है। कांगड़ा एयरपोर्ट की तर्ज पर अब शिमला एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से वापस लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मिशन-2027 की तैयारी तेज, धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- घर-घर पहुंचकर मांगें समर्थन
    Next Article हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा की सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान: अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ यात्रा पर CM योगी बोले- यह समरसता का महापर्व; उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस से कार्रवाई

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और व्यवस्थित…

    7 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का जयराम सरकार पर हमला, हिमकेयर योजना में घोटाले का लगाया आरोप

    हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व की जयराम सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल में डालें, जनता दर्शन में अफसरों से बोले सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नागरिकों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ न्याय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password