नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, रक्तदान, अस्पतालों में फल वितरण, वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से दिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाया। इस दौरान जिले में करीब ढाई लाख दीप जलाए जाने का दावा किया गया।
आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जोड़ते हुए विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप जलाए।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को गति मिली है। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला और जनधन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है।
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गुजरात से लेकर देश तक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर रहा है।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा से जुड़े विषयों को प्राथमिकता मिली है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, हर घर जल और जनधन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि डिजिटल इंडिया, बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ गरीब एवं वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किए गए हैं।
अमित चौधरी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और शासन को आम नागरिक से जोड़ने पर जोर दिया गया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री का जन्मदिन समाजसेवा के संकल्प का अवसर है।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान, अस्पतालों में फल वितरण और वृक्षारोपण सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, कर्मवीर आर्य, धर्मेंद्र भाटी, सतेंद्र नागर, दीपक भारद्वाज, पवन रावल, विकास चौधरी, पवन बंसल, पवन नागर, सरदीप नागर, अरुण प्रधान, बलराज भाटी, चंद्रमणि भारद्वाज, वंदना वानखेड़े, योगेश चौहान, गायत्री तिवारी, रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गीता सागर, हेमंत झा, सत्यपाल शर्मा, अश्वनी गोयल, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, भिखारी सिंह, राजीव सिंघल, महेंद्र नागर, लोकेश त्यागी, राज नागर, विमल पुंडीर, संजीव शर्मा, जितेंद्र भाटी, सचिन गौतम, गजेंद्र वाल्मीकि, सुनील रावत, दिनेश भाटी और वरुण धीमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर देशभर से मिले शुभकामना संदेशों के लिए आभार व्यक्त करते हुए सेवा गतिविधियों में शामिल लोगों की सराहना की और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
ढाई लाख दीपों से रोशन हुआ गौतम बुद्ध नगर, सेवा गतिविधियों के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Leave a Comment
