jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का हुआ भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई रामलीला की तैयारियां….
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का हुआ भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई रामलीला की तैयारियां….
उत्तर प्रदेशराज्य

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का हुआ भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई रामलीला की तैयारियां….

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 8:27 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आगामी रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन के पश्चात विधिवत ध्वजारोहण भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हवन-पूजन के दौरान सभी ने भगवान श्रीराम से रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन तथा शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ ही सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में रामलीला की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और दर्शकों के लिए आकर्षक मंच, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विधायक पंकज सिंह ने कहा, “रामलीला हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मैं रामलीला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शहरवासी रामलीला का आनंद लेंगे।”

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा, “भूमि पूजन के साथ इस वर्ष की रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। कमेटी द्वारा दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन की तैयारी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।”

भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा, “रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और मर्यादा का संदेश जाता है। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा किए जा रहे इस आयोजन के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।”

पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा, “भगवान श्रीराम का जीवन हमें त्याग, सेवा, सत्य और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। रामलीला के मंचन के माध्यम से इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। भूमि पूजन और ध्वजारोहण के इस शुभ अवसर पर मैं कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित मुख्य लोगों में भाजपा नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अध्यक्ष महेश चौहान, अमित त्यागी, महेश अवाना, विकास जैन, डॉ वीके गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, डॉ एसपी जैन, धर्मेंद्र चौहान, संजय गोयल, विकास बंसल, राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक शर्मा, राकेश यादव, सतपाल यादव, गणेश जाटव, सपा नेता मनोज चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतेन्द्र शर्मा, त्रिलोक शर्मा, गौरव चाचरा, सौरभ गोविल, नरेंद्र चोपड़ा, संजय जैन, राजीव गर्ग, राजीव त्यागी, वीरेंद्र मेहता, एनपी सिंह, आलोक द्विवेदी, राजकुमार तंवर, रविकांत मिश्रा, प्रदीप, डीके गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, भीष्म यादव, ओमवीर अवाना, दीपक बिग, राजकुमार, सुनील जैन, नवीन सोनी, अमित प्रकाश, अमित प्रकाश, प्रदीप अग्रवाल, राजीव सिंघल, ललित शिंगला, T.N गोविल, मनोज अग्रवाल, भूपेंद्र मित्तल, नरेश कुचछल, सतीश अवाना, मनीष सेतिया, समेत शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ढाई लाख दीपों से रोशन हुआ गौतम बुद्ध नगर, सेवा गतिविधियों के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
    Next Article UP चुनाव से पहले बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम का ऐलान, देखें लिस्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मान सरकार
    पंजाबराज्य

    मान सरकार का कदम सीमावर्ती युवाओं के सशक्तिकरण और रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने की दिशा में

    अजनाला (अमृतसर)। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र अजनाला में आज 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज…

    9 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    चीन सीमा से लगे गांवों की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ की 70 परियोजनाओं को मंजूरी

    शिमला। चीन सीमा के साथ हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और वहां आधारभूत सुविधाओं को…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) नीति-2024 के प्रभावी…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार की बड़ी पहल: 33 लाख महिलाओं को मिली पहली किस्त, खाते में सीधे पहुंची राशि

    पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना’ के तहत अब तक ₹1,147 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी)…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का हुआ भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई रामलीला की तैयारियां….
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password