jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मां गायब, बच्चे अनाथ! ससुराल वाले दे रहे हैं उल्टे जवाब!
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मां गायब, बच्चे अनाथ! ससुराल वाले दे रहे हैं उल्टे जवाब!
उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबरराष्ट्रीय

मां गायब, बच्चे अनाथ! ससुराल वाले दे रहे हैं उल्टे जवाब!

Tripty Srivastava
Last updated: September 6, 2025 3:20 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

 

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: कोतवाली अलीगढ़ के भोजपुरी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां राजीना नाम की महिला बीते दो महीनों से लापता है। राजीना के पिता, मोहम्मद उमर, अपनी बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रही है।

राजीना की शादी अलीगढ़ निवासी दानिश नामक युवक से हुई थी। लापता होने के बाद से ससुराल पक्ष की ओर से विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं—कभी कहा जाता है कि वह किसी के साथ भाग गई, तो कभी यह दावा किया जाता है कि उसे मारकर दफना दिया गया है।

मोहम्मद उमर, जो अब वृद्ध हो चुके हैं, थाने के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वे मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उमर का कहना है कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

इस पूरे मामले में सबसे अधिक प्रभावित दो छोटे मासूम बच्चे हैं, जो अब मां की ममता से वंचित होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। सवाल यह है कि इन बच्चों की जिम्मेदारीकौन उठाएगा? क्या उनका भविष्य यूं ही अंधकार में चला जाएगा?

मोहम्मद उमर की पीड़ा यह भी है कि उनकी बेटी की कोई सुध लेने वाला नहीं है—न प्रशासन, न समाज। वह बार-बार यही सवाल उठा रहे हैं कि क्या एक आम इंसान की कोई सुनवाई नहीं है?

हम टैक्स इसीलिए देते हैं ताकि प्रशासन और पुलिस जनता की सुरक्षा करें, न कि शिकायतों को अनदेखा करें। लेकिन आज स्थिति यह हो गई है कि पुलिस का काम जांच करने से ज़्यादा सोशल मीडिया पर रील बनाना, घूस लेना और आम जनता को परेशान करना बन गया है।

सवाल कई हैं, लेकिन जवाब एक भी नहीं:

  • आखिर राजीना कहां है?

  • क्या वह सच में घर छोड़कर चली गई या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है?

  • इन मासूम बच्चों का भविष्य कौन संभालेगा?

  • और मोहम्मद उमर जैसे पिता कब तक न्याय की आस में भटकते रहेंगे?

फिलहाल, मोहम्मद उमर न्याय की गुहार लेकर लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी बेटी की गुमशुदगी की जांच गंभीरता से की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

https://jansamwadtv.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-06-at-14.42.15.mp4

 

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कलम को बेड़ियों में मत जकड़ो, पत्रकारिता का धर्म है सच बोलना, न कि सत्ता के आगे नतमस्तक होना
Next Article मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

12 से 26 जनवरी तक होंगे यूपी दिवस के आयोजन, हर जिले को आयोजन के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये

उत्तर प्रदेश में स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में 12 जनवरी से 26 जनवरी तक विविध कार्यक्रम आयोजित…

2 Min Read
मणिकर्णिका
उत्तर प्रदेशराज्य

एआई वीडियो से बदनाम करने की साजिश, पर्दाफाश होगा; मणिकर्णिका विवाद पर गरजे योगी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जनवरी (शनिवार) को वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. सीएम योगी का ये वाराणसी…

7 Min Read
उत्तर प्रदेश

मथुरा के महिला ब्यूटी पार्लरों में लव जिहाद का खेल चल रहा, योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष एवं प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों…

2 Min Read
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला | बिलासपुर-दुर्ग में झमाझम बारिश, अगले 48 घंटे के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला | बिलासपुर-दुर्ग में झमाझम बारिश, अगले 48 घंटे के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट छत्तीसगढ़…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मां गायब, बच्चे अनाथ! ससुराल वाले दे रहे हैं उल्टे जवाब!
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password