jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंकज चौधरी के स्वागत में सजी गोरखपुर, 80 जगहों पर होगा ग्रैंड वेलकम, बुलडोजर से पुष्प वर्षा की तैयारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंकज चौधरी के स्वागत में सजी गोरखपुर, 80 जगहों पर होगा ग्रैंड वेलकम, बुलडोजर से पुष्प वर्षा की तैयारी
उत्तर प्रदेशराज्य

पंकज चौधरी के स्वागत में सजी गोरखपुर, 80 जगहों पर होगा ग्रैंड वेलकम, बुलडोजर से पुष्प वर्षा की तैयारी

Raj Kumar
Last updated: January 5, 2026 8:40 am
Raj Kumar
Share
SHARE

नगर निगम गोरखपुर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार गोरखपुर पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर गोरक्षनगरी पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। गोरखपुर में 42 स्थानों सहित कुल 80 जगहों पर उनके स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

80 स्थानों पर स्वागत, पोस्टर-बैनरों से सजा शहर

सात बार के सांसद और केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन मार्ग को होर्डिंग और बैनरों से पाट दिया गया है। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर टिकट की चाह रखने वाले दावेदार भी पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गए हैं। कई स्थानों पर बुलडोजर के जरिए प्रतीकात्मक स्वागत की भी तैयारी की गई है, जो शक्ति प्रदर्शन का संदेश देता है।

तीन दिवसीय दौरे में संगठन और जनसंपर्क पर फोकस

तीन दिनों तक चलने वाले इस व्यापक दौरे के दौरान पंकज चौधरी गोरखपुर, महराजगंज और मऊ जनपदों में धार्मिक, संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय के अनुसार पंकज चौधरी सोमवार सुबह 11 बजे गुरु गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

धार्मिक कार्यक्रमों से होगी यात्रा की शुरुआत

एयरपोर्ट से वे मोहद्दीपुर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे और गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर संघ कार्यालय माधव धाम जाएंगे।

स्वागत सभाओं की तैयारियों का निरीक्षण

रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रस्तावित स्वागत सभा की तैयारियों का निरीक्षण भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, समीर सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, छट्ठेलाल निगम, साकेत सिंह सोनू, अखिलदेव त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार जित्तू, मनोज शुक्ल, सबल सिंह पालीवाल, हरिकेश राम त्रिपाठी और ब्रह्मानन्द शुक्ल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्यापार मंडलों और मंडलों में भी बैठकों का दौर

संयुक्त व्यापार मंडल और पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल (युवा) की संयुक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर रणनीति बनाई गई। यह बैठक पूर्व पार्षद विनोद अग्रहरि के हावर्ट बंधे स्थित पेट्रोल टंकी पर 5 जनवरी को शाम 6 बजे आयोजित होगी। वहीं मालवीय नगर मंडल में एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें महानगर संयोजक राजेश गुप्ता और विधायक प्रदीप शुक्ला ने स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपीं।

एयरपोर्ट से ही दिखेगा भव्य स्वागत

एयरपोर्ट पर रणविजय सिंह मुन्ना और उपेन्द्र सिंह नन्हे के नेतृत्व में पंकज चौधरी का स्वागत किया जाएगा। बैठक में अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय और ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज ने दबदबे का ऐसा जिक्र किया कि बहने लगे आंसू
    Next Article जमीन की हकदारी और नाम बदलने की प्रक्रिया को आसान करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    शंकराचार्य
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘नाम के आगे शंकराचार्य कैसे लगाया’… प्रयागराज मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

    प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच चला आ रहा विवाद…

    4 Min Read
    बिहार

    Tej Pratap-Anushka Yadav की खबरों पर भाई Akash Yadav की पहली प्रतिक्रिया – “दो एडल्ट हैं, बोलने दें”

    Tej Pratap-Anushka Yadav की खबरों पर भाई Akash Yadav की पहली प्रतिक्रिया – "दो एडल्ट हैं, बोलने दें" तेज प्रताप…

    2 Min Read
    पटना एयरपोर्ट
    बिहार

    पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: रनवे से आगे निकला इंडिगो विमान, 173 यात्री बाल-बाल बचे

    पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: रनवे से आगे निकला इंडिगो विमान, 173 यात्री बाल-बाल बचे पटना | 16 जुलाई…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइल

    सनातन धर्म मंदिर नोएडा का भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन

    श्री सनातन धर्म मंदिर नोएडा के महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंकज चौधरी के स्वागत में सजी गोरखपुर, 80 जगहों पर होगा ग्रैंड वेलकम, बुलडोजर से पुष्प वर्षा की तैयारी
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password