jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सरकार, संभव नहीं है तीन माह में चुनाव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सरकार, संभव नहीं है तीन माह में चुनाव
उत्तर प्रदेशराज्य

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सरकार, संभव नहीं है तीन माह में चुनाव

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 15, 2026 6:43 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन माह में कराने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। विधान सभा चुनाव से ठीक पहले पंचायत चुनाव कराने के संभावित नफा-नुकसान के आकलन किए जा रहे हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि सरकार अभी आदेश का अध्ययन कर रही है। हालांकि, माना यही जा रहा है कि सरकार हाई कोर्ट के निर्णर्य के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि 26 मई से पहले पंचायत चुनाव नहीं करा पाने पर सरकार ने पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को अब अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। सूत्र बताते हैं कि सरकार अभी से प्रयास करे तो शायद तीन माह में चुनाव करा ले जाए।

राज्य निर्वाचन आयोग को चाहिए 45 दिन

ऐसी स्थिति में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गठित समर्पित अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को तत्काल अपनी रिपोर्ट देनी पड़ेगी। इस रिपोर्ट मिलने पर सीटों का आरक्षण तय करने में करीब एक माह लगेगा। चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को भी 45 दिन चाहिए।

मंत्री राजभर ने कहा कि सरकार हाई कोर्ट के निर्णय का सम्मान करती है। हाई कोर्ट के आदेश और संवैधानिक प्रविधानों का अध्ययन करते हुए निर्णय लिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम औतार सिंह ने कहा कि आयोग 20 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट देने का प्रयास करेगा। हाई कोर्ट ने आयोग के लिए क्या कहा है, इसका अध्ययन किया जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार ने 20 मई को आयोग का गठन करते हुए रिपोर्ट के लिए छह माह का समय निर्धारित किया था। आयोग की टीम अब तक 75 में से 42 जिलों में ही जा सकी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 जून को पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित की थी, जिसमें 12.58 करोड़ मतदाता शामिल हैं। नए परिसीमन के तहत प्रदेश की 57,654 ग्राम पंचायतों, 826 क्षेत्र पंचायतों और 75 जिला पंचायतों के चुनाव कराए जाने हैं।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई, जिला पंचायतों का कार्यकाल 11 जुलाई और क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हुआ था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कैदी नंबर 395 और 396 बनी साहिल-मुस्कान की नई पहचान; जेलर ने बताया- फांसी की सजा सुन रोने लगे, खाना-पीना छोड़ा
    Next Article ‘शिवा का मर्डर नहीं हुआ, मैं सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूं…’ श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर क्या कहा?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मोहनलाल बड़ौली
    राज्यहरियाणा

    मोहनलाल बड़ौली का दावा: जनता का आशीर्वाद सिर्फ बीजेपी को, कांग्रेस के दावे फेल

    सोनीपत : हरियाणा में नगर निकाय चुनावों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय…

    1 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    Sports Club Kirandul के रक्तदान पंजीयन अभियान में 170 नागरिक बने ‘रक्तमित्र’

    किरंदुल, दंतेवाड़ा। Sports Club Kirandul द्वारा आयोजित स्वेच्छा रक्तदाता पंजीयन कार्यक्रम नगरवासियों के उत्साह और सहयोग से अत्यंत सफल रहा।…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के किसानों के लिए ‘रबी गिफ्ट’: एमएसपी में बढ़ोतरी से जेब में आएंगे ₹720 करोड़ अतिरिक्त, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

     चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा रबी 2027-28 की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी हरियाणा के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से जनसेवा के प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

    ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर 2026 को जीएल बजाज कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सरकार, संभव नहीं है तीन माह में चुनाव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password