jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Sports Club Kirandul के रक्तदान पंजीयन अभियान में 170 नागरिक बने ‘रक्तमित्र’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Sports Club Kirandul के रक्तदान पंजीयन अभियान में 170 नागरिक बने ‘रक्तमित्र’
छत्तीसगढ़राज्य

Sports Club Kirandul के रक्तदान पंजीयन अभियान में 170 नागरिक बने ‘रक्तमित्र’

Tripty Srivastava
Last updated: March 16, 2026 6:13 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

किरंदुल, दंतेवाड़ा। Sports Club Kirandul द्वारा आयोजित स्वेच्छा रक्तदाता पंजीयन कार्यक्रम नगरवासियों के उत्साह और सहयोग से अत्यंत सफल रहा। इस अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और कुल 170 नागरिकों ने रक्तदाता के रूप में पंजीकरण कराया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

पंजीकृत रक्तदाताओं में विभिन्न रक्त समूहों के नागरिक शामिल रहे, जिनमें A+ के 33, A- के 1, B+ के 45, B- के 2, AB+ के 15, AB- के 1, O+ के 57 तथा O- के 3 लोग शामिल हैं।

नगरवासियों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में व्यापारी संघ, श्रमिक संघ, पत्रकार संघ सहित नगर के कई सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विशेष रूप से मातृ शक्तियों का पंजीयन और उत्साह सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान NMDC Hospital Kirandul के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलील श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान से शरीर को वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभ मिलता है और यह एक प्रकार से शरीर को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद अस्पतालों में रक्तदान से जुड़ी व्यवस्थाएँ काफी बेहतर हुई हैं। नई तकनीक के माध्यम से एक यूनिट रक्त से तीन मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सकता है और प्लेटलेट्स अलग कर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराना भी अब आसान हो गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि किरंदुल क्षेत्र में डेंगू के मामलों के बावजूद प्लेटलेट्स की कमी से अब तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है और अब तक 1500 से 2000 प्लेटलेट्स दान किए जा चुके हैं।

इंटक सचिव ए.के. सिंह ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए इसे ‘महादान’ की संज्ञा दी और कहा कि जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण कार्य है। वहीं गायत्री परिवार के पदाधिकारी डी.पी. डेहरिया ने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे खाली बोतल में पानी फिर से भर जाता है, वैसे ही रक्तदान के बाद शरीर में रक्त दोबारा बन जाता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

लैब टेक्नीशियन योगेश साहू और गौतम कश्यप ने जानकारी दी कि रक्तदाता बनने से संकट की घड़ी में परिवारों को सहारा मिलता है और हर तीन महीने में प्लेटलेट्स दान किया जा सकता है।

कार्यक्रम में खिलाड़ी प्रदीप ने आग्रह किया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नगर के विभिन्न स्थानों पर भी आयोजित किए जाने चाहिए।

स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल ने नगरवासियों, पंजीयनकर्ताओं, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, व्यापारी संघ, कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन, श्रमिक संघ, मंदिर समितियों तथा पत्रकार संघों का आभार व्यक्त किया। विशेष सहयोग के लिए ओम सोनी और कुंदन सोनी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

क्लब ने संकल्प लिया कि भविष्य में ऐसे अभियान बचेली, दंतेवाड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित कर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश साहू द्वारा किया गया। यह अभियान नगरवासियों की एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक बनकर रक्तदान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

रिपोर्ट : भूपेश्वर साहू

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:Blood Donation AwarenessBlood Donation CampaignBlood Donor CampBlood Donor RegistrationCG NewsChhattisgarh Health NewsDantewada NewsKirandul NewsNMDC Hospital KirandulSocial ServiceSports Club Kirandul
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लौह अयस्क उत्पादन में NMDC Limited ने बनाया इतिहास, 50 मिलियन टन का आंकड़ा पार
Next Article आईएमएस लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला न्यायालय गाजियाबाद का किया शैक्षणिक भ्रमण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

296 प्रशिक्षकों का भविष्य अधर में, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

देहरादून। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के बंद होने और प्रशिक्षकों का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाए जाने…

2 Min Read
छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र: खाद की भारी कमी पर विपक्ष का हंगामा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र: खाद की भारी कमी पर विपक्ष का हंगामा, 23 विधायक निलंबित रायपुर, 15 जुलाई 2025…

3 Min Read
आठवें पे कमीशन
उत्तर प्रदेशराज्य

आठवें पे कमीशन को लेकर योगी सरकार पर दबाव, असम फार्मूले पर अड़े कर्मचारी संगठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें राज्य वेतन आयोग को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लागू करने…

4 Min Read
योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

तुमको क्या चाहिए? बच्चे ने सीएम के कान में दिया जवाब, सुनते ही हंस पड़े योगी और सुरक्षा कर्मी

गोरखपुर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: Sports Club Kirandul के रक्तदान पंजीयन अभियान में 170 नागरिक बने ‘रक्तमित्र’
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password