jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, दो दिन में 62 बर्खास्त और 10 निलंबित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, दो दिन में 62 बर्खास्त और 10 निलंबित
राज्यहरियाणा

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, दो दिन में 62 बर्खास्त और 10 निलंबित

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 9, 2026 10:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन की एक महीने से अधिक समय से जारी हड़ताल अब टकराव के अगले दौर में पहुंच गई है। हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को 38 और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इनमें 30 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया, जबकि आठ को निलंबित किया गया है। सोमवार को भी 32 कर्मचारियों की बर्खास्तगी और दो के निलंबन की कार्रवाई हुई थी। इस तरह दो दिनों में 62 कर्मचारी बर्खास्त और 10 निलंबित किए जा चुके हैं।

मंगलवार की कार्रवाई में पानीपत के 16, झज्जर के 19 और हिसार के दो कर्मचारियों को बर्खास्त और निलंबित किया गया। सरकार और कर्मचारियों के बीच विवाद का मुख्य मुद्दा करीब 13,500 सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण है।

सरकार का कहना है कि वह कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा देने के साथ अन्य सुविधाएं देने को तैयार है, जबकि कर्मचारी इसे नियमित रोजगार का विकल्प मानने को तैयार नहीं हैं।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगे राम तिगरा, अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंद और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि संविदा रोजगार अधिनियम के तहत प्रस्तावित जाब सिक्योरिटी नियमित रोजगार का विकल्प नहीं है।

उन्होंने सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के लिए विशेष कानून बनाकर तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के समान वेतन, भत्ते, पदोन्नति, चिकित्सा और बीमा सहित सेवा लाभ देने की मांग की। साथ ही 13 मई को पालिका एवं फायर यूनियनों के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग दोहराई।

कर्मचारी संगठनों ने सरकार की कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का नया कार्यक्रम भी घोषित किया है। नौ सितंबर को प्रदेशभर में शोक सभाएं, 10 से 12 सितंबर तक सभी शहरों में जन न्याय पंचायतें और 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय जन न्याय पंचायत आयोजित की जाएगी।

कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप कर वार्ता करने की अपील की है। उन्होंने कुरुक्षेत्र के कर्मचारी रोहित और करनाल के कर्मचारी कुलदीप की मौत का मुद्दा भी उठाया और दोनों परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी देने की मांग की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन
    Next Article हरियाणा के वन मित्रों को 15 सितंबर तक मिलेगा बकाया भुगतान, मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हरियाणा

    हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: चुनाव, बजट और राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर चर्चा

    पंचकूला। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लगभग एक दर्जन विषयों पर डेढ़ घंटे…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रेडक्रॉस सोसाइटी गौतम बुद्ध नगर की प्रबंध समिति का चुनाव 23 सितंबर को, चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नोएडा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा गौतम बुद्ध नगर की प्रबंध समिति के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

    नई दिल्ली। तिलक नगर में मुस्कान हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार की देर…

    1 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली अग्निकांड: बिना वेंटिलेशन वाले शोरूम में फंसी 4 जिंदगियां, धुएं ने ले ली सांसें

    दिल्ली अग्निकांड: बिना वेंटिलेशन वाले शोरूम में फंसी 4 जिंदगियां, धुएं ने ले ली सांसें नई दिल्ली | 18 अगस्त…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, दो दिन में 62 बर्खास्त और 10 निलंबित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password