jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: चुनाव, बजट और राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर चर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: चुनाव, बजट और राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर चर्चा
हरियाणा

हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: चुनाव, बजट और राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर चर्चा

Tripty Srivastava
Last updated: January 11, 2026 10:45 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

पंचकूला। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लगभग एक दर्जन विषयों पर डेढ़ घंटे तक मंथन चला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने बिंदुवार हर मुद्दे को बैठक में रखा और गहनता से उस पर चर्चा की।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस बैठक में वर्तमान में चल रहे सात कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। बैठक में अंबाला, सोनीपत तथा पंचकूला नगर निगम के चुनाव, हरियाणा के आगामी बजट, हरियाणा के राजनीतिक हालातों के साथ-साथ, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हरियाणा दौरे को लेकर भी विस्तार से बातचीत की।

शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में सबसे पहले 12 जनवरी को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गुरुग्राम प्रवास की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके बाद हरियाणा में आगामी नगर निगम निकाय चुनाव पर चर्चा की गई और इस पर कमेटी बनाने की बात हुई।

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गुरुग्राम में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर भी सभी नेताओं ने चर्चा की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि हरियाणा में एसआइआर के लिए पार्टी तैयार है। हरियाणा में बीएलए -1 की नियुक्ति हो चुकी है और बीएलए-2 की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए बजट पूर्व चर्चा विभिन्न वर्गों में जाकर की है, बजट शानदार होगा।

बैठक में सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई और नायब सरकार के काम की बड़ाई की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

वीबी जीरामजी जागरण अभियान, अटल स्मृति वर्ष, एसआइआर पर गृहमंत्री अमित शाह के भाषणों को सुनने के कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी रिफार्म पर रखे गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और प्रदेश भर में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को भी उजागर किया।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारा फोकस अब स्थानीय नगर निकाय, नगरपरिषद जैसी संस्थाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा। मुख्यमंत्री ने जिन संस्थाओं से जो सुझाव बजट के बारे में आए हैं उन्हें बैठक में रखा, साथ ही विधायकों और मंत्रियों को भी सुझाव मांगे जिससे सुशासन वाला बजट बन सके।

बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद डा. सुधा यादव, सुनीता दुग्गल, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस अंधेरे में तीर मारती है: मनोहर लाल

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस अंधेरे में तीर मारती है और केवल झूठ फैलाने का काम करती है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं होते, इसलिए लोगों को भ्रमित करने का काम कांग्रेस करती रहती है।

उन्होंने कहा कि जीरामजी योजना ऐतिहासिक योजना है, अब मजदूरों को 125 दिन का काम मिलेगा। यह योजना पूरी तरह से पारदर्शी है और ग्रामीण क्षेत्र में क्रांति लाने वाली योजना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अंबाला मंडल ने चार शील्ड जीतकर उत्तर रेलवे में मचाई धूम
Next Article हरियाणा सरकार की बड़ी राहत: गंभीर बीमार महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्टेट इनोवेशन मिशन
राज्यहरियाणा

हरियाणा में पहली बार शुरू होगा स्टेट इनोवेशन मिशन, सीएम सैनी खुद संभालेंगे कमान

चंडीगढ़। उद्योगों में नये प्रयोग (नवाचार) और नए उद्यमी तैयार करने के लिए हरियाणा में पहली बार इनोवेशन मिशन बनने जा…

3 Min Read
ताजा खबरमनोरंजनराजस्थानलाइफस्टाइलहरियाणा

राजस्थान में निकली शाही बारात — हाथी पर सवार डॉक्टर दूल्हा, ऊंटों पर बाराती!

राजसी अंदाज़ में सजी हुई बारात, जिसमें दूल्हा खुद हाथी पर सवार होकर निकला... और पीछे-पीछे ऊँटों पर सवार होकर…

1 Min Read
एसवाईएल
पंजाबराज्यहरियाणा

एसवाईएल विवाद: हरियाणा और पंजाब के CM फिर आमने-सामने

चंडीगढ़। एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक) नहर के विवाद के समाधान का कोई रास्ता निकालने के लिए एक बार फिर हरियाणा और…

3 Min Read
विधायक ईश्वर सिंह
राज्यहरियाणा

पूर्व सांसद एवं विधायक ईश्वर सिंह अपने पुत्र व पूर्व चेयरमैन पुत्रवधू सहित भाजपा में हुए शामिल

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को भाजपा में एक महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग हुईं।  गुहला-चीका से जेजेपी के  विधायक रह चुके एवं…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: चुनाव, बजट और राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर चर्चा
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password