jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का बड़ा बयान, बोले- देश तोड़ने वाले तत्वों से समाज बनाए दूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का बड़ा बयान, बोले- देश तोड़ने वाले तत्वों से समाज बनाए दूरी
राज्यहिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का बड़ा बयान, बोले- देश तोड़ने वाले तत्वों से समाज बनाए दूरी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 16, 2026 8:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अर्बन नक्सल जैसी गतिविधियों पर चिंता जताते हुए कहा कि देश को तोड़ने की मंशा रखने वाले तत्वों को समाज को पहचानना होगा और उनसे दूरी बनानी होगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

लोक भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 2014 के बाद नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार हुआ है और पूर्वोत्तर में शांति स्थापित हुई है। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी और सीमा पार समर्थित आतंकवाद पर प्रभावी लगाम लगी है।

उन्होंने राष्ट्र निर्माण और मातृभूमि के प्रति समर्पण का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के आगाज को एक नए युग की शुरुआत करार दिया। राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में ऊर्जा और बलिदान की अलख जगाने वाले इस राष्ट्रीय गीत को पुनः जन-जन तक पहुंचाना गौरव का विषय है।

राज्यपाल ने कहा कि 1947 में देश की आजादी के लिए अनगिनत वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश आजादी के बाद वंदे मातरम् को पाठ्यक्रम और रोजमर्रा के जीवन से दूर कर दिया गया। अब इसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर इसे पुनः प्रतिष्ठित किया जा रहा है।

उन्होंने जोर दिया कि स्कूली पाठ्यक्रम और दैनिक प्रार्थना सभाओं में वंदे मातरम् को प्रमुखता मिलनी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति के संस्कार दृढ़ हों। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे तिरंगे की आन-बान-शान और देश की प्रगति के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि देश हमें सब कुछ देता है, अब वक्त है कि प्रत्येक नागरिक भी देश को कुछ न कुछ देने का संकल्प ले।

खेल, तकनीक और युवा शक्ति पर जोर

राज्यपाल ने भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आर्थिक, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के एक करोड़ युवाओं को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रेनिंग देने के संकल्प के साथ-साथ उन्होंने खेलों में भी भारत को अग्रणी बनाने की बात कही।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शिमला के लोक भवन में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा, राज्यपाल ने आयोजित किया पारंपरिक ‘एट होम’ समारोह
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 4,967 कामगारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Mumbai Rain 2025, Mumbai Monsoon Alert, मुंबई बारिश अपडेट, Mumbai Local Train Delay, IMD Red Alert Mumbai, Mumbai Monsoon 2025, Heavy Rain in Mumbai, Mumbai Metro Waterlogging, मुंबई लोकल ट्रेन, Weather Update Mumbai, BMC Alert, Mumbai Tree Fall Incidents, Waterlogging in Mumbai, Aqua Line Flooding, Monsoon Disruption Mumbai, Central Line Train Delay, Western Railway Mumbai, Rainfall Nariman Point, Mumbai Traffic Jam Rain
    महाराष्ट्र

    Mumbai Monsoon Alert: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, लोकल ट्रेन से लेकर मेट्रो तक सेवाएं बाधित, रेड अलर्ट जारी

    Mumbai Monsoon Alert: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, लोकल ट्रेन से लेकर मेट्रो तक सेवाएं बाधित, रेड अलर्ट…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विशेष लोक अदालत को सफल बनाने में जुटा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

    रुद्रपुर। आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    छात्राओं को कहा,कोई परेशान करे तो ठोक दो: राज्यपाल

    झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति पदक प्रदान करने आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बेटियों का…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के 13 शिक्षण संस्थानों में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, PM मोदी 8 लाख युवाओं से करेंगे संवाद

    देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का बड़ा बयान, बोले- देश तोड़ने वाले तत्वों से समाज बनाए दूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password