jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 4,967 कामगारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 4,967 कामगारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता
राज्यहिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 4,967 कामगारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

News Desk
Last updated: August 16, 2026 8:48 am
News Desk
Share
SHARE

हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 4,967 पात्र लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की।

Contents
About The AuthorNews Desk

विवाह सहायता योजना के तहत 1,758 लाभार्थियों को 8.98 करोड़ रुपये, जबकि शिक्षा सहायता योजना के तहत 2,788 लाभार्थियों को 7.89 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, 17 लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता के तौर पर 3.54 लाख रुपये दिए गए। इसी प्रकार, मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के तहत 60 लाभार्थियों को 1.49 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जबकि 109 लाभार्थियों को मातृत्व एवं पितृत्व सहायता योजना के तहत 38.02 लाख रुपये दिए गए। 68 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 89.77 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दिव्यांग सहायता योजना के तहत 63 लाभार्थियों को 12 लाख रुपये दिए गए। वहीं 61 एकल, परित्यक्त एवं दिव्यांग महिलाओं को 61 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। शिशु जन्म उपहार योजना के तहत 39 लाभार्थियों को 19.89 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए 77 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कंवर को भी सम्मानित किया। डॉ. कंवर ने अपनी 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की पूरी चल एवं अचल संपत्ति डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हमीरपुर को दान कर दी है। मुख्यमंत्री ने डॉ. कंवर के इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक प्रतिबद्धता और मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया तथा इस अवसर पर ‘वो रुका नहीं’ गीत का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए तथा राज्य स्तरीय समारोह में उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का बड़ा बयान, बोले- देश तोड़ने वाले तत्वों से समाज बनाए दूरी
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू के बड़े ऐलान, कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर और वन मित्रों का बढ़ा मानदेय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘हर घर तिरंगा जनआंदोलन बने, 5 करोड़ घरों तक पहुंचे’, सीएम योगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता का आह्वान करते हुए इस वर्ष 5…

    4 Min Read
    WINGS INDIA 2026
    उत्तराखंडराज्य

    WINGS INDIA 2026: उत्तराखंड को मिला “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” राष्ट्रीय सम्मान

    देहरादून। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट “WINGS INDIA 2026” में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार का युवाओं पर फोकस, बनेगा प्रदेश का पहला युवा आयोग

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास और युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं…

    3 Min Read
    दिल्ली

    Saket Court Strike: वकीलों का धरना-दर्शन, पुलिस बल की भारी तैनाती

    साकेत कोर्ट में वकीलों का विरोध प्रदर्शन FIR के खिलाफ गूंजा नाराज़गी का स्वर, भारी पुलिस बल तैनात नई दिल्ली…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 4,967 कामगारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password