15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. महेश शर्मा, माननीय सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री, ने नोएडा के सेंट्रल पार्क इंडोसन सोसाइटी सेक्टर-75, आरडब्ल्यूए सेक्टर-27, चोटपुर बहलोलपुर, सेक्टर-63 और सेक्टर-21ए में ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही वे नोएडा में विभिन्न स्थानों पर आयोजित विशाल तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए।

सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से शुरू हुई, जिसमें माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। नव ऊर्जा युवा संस्थान के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने 3000 फीट लंबा तिरंगा लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इसके पश्चात 321 फीट लंबा तिरंगा बहलोलपुर चौकी से यात्रा के रूप में निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस यात्रा में ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतिकृति भी प्रदर्शित की गई, जिससे देश के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा का नेतृत्व मनोज उपाध्याय ने किया।
आरडब्ल्यूए सेक्टर-27 नोएडा द्वारा शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
इन सभी आयोजनों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राजीव गर्ग (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर-27), मूलचंद अवाना, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, विकास जैन, अमित गुप्ता, आर. के. सिंह, रोहित ठाकुर, अक्षय सिंह, बब्बन सिंह, हरि किशोर, धर्मेंद्र, बंटी, आकाश मिश्रा, नितेश उपाध्याय, पुष्कर शर्मा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक।

