jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 25 हजार का इनामी हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, लोनी विधायक को दी थी धमकी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 25 हजार का इनामी हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, लोनी विधायक को दी थी धमकी
उत्तर प्रदेशराज्य

25 हजार का इनामी हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, लोनी विधायक को दी थी धमकी

News Desk
Last updated: September 9, 2026 8:45 am
News Desk
Share
SHARE

लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी को क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के चित्तौड़ गढ़ बाइपास से गिरफ्तार किया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

आरोपित ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोनी विधायक के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि लोनी थाना क्षेत्र स्थित टोली मोहल्ला में हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ताओं सुमित सूद व उसके साथी मोहित के साथ दो सितंबर को हाजी सलमान व शहनवाज ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी।

मामले में सुमित सूद ने हाजी सलमान, शहनवाज समेत पांच नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ लोनी थाने में मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, मोबाइल व सोने की चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था।

घटना के बाद आरोपी हुआ था फरार

घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। इसके बाद आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अपशब्द बोलते हुए सबक सिखाने की धमकी भी दी थी।

विधायक को धमकी देने पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपित के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसीपी ने बताया कि पुलिस की पांच टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित को राजस्थान के बूंदी से चित्तौड़ गढ़ बाइपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन व सात हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले में अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

आरोपित हाजी सलमान लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपित के खिलाफ लोनी, लोनी बार्डर, ट्रोनिका सिटी व दिल्ली भजनपुरा थाने में मारपीट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपित के खिलाफ 2024 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जिला बदर किया गया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article टूटते रिश्तों में ‘संवाद’ बना सहारा, गाजियाबाद में काउंसलिंग से 849 परिवार फिर हुए एक
    Next Article MCD महापौर कार्यालय को लगातार 9वीं बार बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी के बाद निकला फर्जी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, उत्तराखंड को बनाएंगे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त

    देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर देहरादून में एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन (State-Level Consultative Workshop…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू का औचक निरीक्षण, स्मार्ट स्कूल में सुविधाओं की कमी उजागर

     लुधियाना। लुधियाना में सोमवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कुंदनपुरी स्थित सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल का औचक निरीक्षण…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, दो हजार बकायेदारों के काटे कनेक्शन

    गाजियाबाद। बिजली बिल का लगातार दो महीने से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने अभियान तेज कर…

    2 Min Read
    पद्म भूषण सम्मान
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 25 हजार का इनामी हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, लोनी विधायक को दी थी धमकी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password