jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: टूटते रिश्तों में ‘संवाद’ बना सहारा, गाजियाबाद में काउंसलिंग से 849 परिवार फिर हुए एक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टूटते रिश्तों में ‘संवाद’ बना सहारा, गाजियाबाद में काउंसलिंग से 849 परिवार फिर हुए एक
उत्तर प्रदेशराज्य

टूटते रिश्तों में ‘संवाद’ बना सहारा, गाजियाबाद में काउंसलिंग से 849 परिवार फिर हुए एक

News Desk
Last updated: September 9, 2026 8:42 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। कभी मोबाइल पर किसी का संदेश देख लेने की बात पर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया तो कभी घर-परिवार की छोटी सी बात इतनी बड़ी हो गई कि दोनों अलग रहने लगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

रिश्ते में आई दरार बढ़ते-बढ़ते अलगाव की स्थिति तक पहुंच गई, लेकिन परिवार परामर्श केंद्र (पीपीके) पहुंचने के बाद बातचीत ने फिर रास्ता बनाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बात सुनी, अपनी गलतफहमियां दूर कीं और साथ रहने पर राजी हो गए।

ऐसे मामलों में पीपीके की काउंसलिंग टूटते परिवारों को संभालने का प्रयास कर रही है। बीते वर्ष जनवरी से अब तक 849 परिवार विवाद के बाद काउंसलिंग के सहारे एक बार फिर जुड़ गए।

पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद कई बार रिश्ते को टूटने की कगार पर पहुंचा देते हैं। ऐसे में परिवार परामर्श केंद्र (पीपीके) में होने वाली काउंसलिंग कई परिवारों के लिए रिश्ते बचाने की आखिरी कोशिश साबित हो रही है।

वर्ष 2025 और 2026 के अगस्त तक 20 महीने में पीपीके में 4,671 पारिवारिक विवाद पहुंचे। इनमें काउंसलिंग और आपसी बातचीत के बाद 849 मामलों में सुलह-समझौता हुआ और परिवार साथ रहने को तैयार हुए।

पीपीके में आने वाले मामलों में पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद से लेकर घरेलू कलह और आपसी मतभेद तक शामिल होते हैं। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है। विवाद की वजह समझने के बाद रिश्ते को बचाने और आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जाता है।

केस-1

पत्नी देखती है रील्स, रोटी बनाने में भी आनाकानी

बीते दिनों ही पीपीके में एक मामला ऐसा आया जिसमें पति ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी रील्स देखने की आदी है। जब वह शाम को काम से लौटकर आता है तो पत्नी उसे चाय देने की बजाय रील्स देखने में व्यस्त रहती है। रात में डिनर के लिए भी देरी हाे जाती है। जब वह टोकता है तो कई बार दोनों में नोंकझोंक हुई। बड़े विवाद से बचने के लिए उसने काउंसलिंग का सहारा लिया। पीपीके में जब महिला को समझाया गया तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और दंपत्ति सुलह कर अपने घर वापस गए।

केस-2

पति ने कर ली दूसरी शादी, महिला ने खर्चा न देने की शिकायत कर दी

दो माह पूर्व पीपीके में एक मुस्लिम महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति कामगार है और दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया और शादी कर उसे घर ले आया। महिला को अपनी सौतन से समस्या नहीं बल्कि उसे खर्चा चाहिए। पीपीके में शिकायत के आधार पर दोनों पक्ष बातचीत के लिए बैठे और महिला का पति खर्चा देने को राजी हुआ तो वह भी कानूनी कार्रवाई करने से पीछे हट गई। दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामले का निस्तारण कर दिया गया।

दो माह में निस्तारण का प्रयास

पीपीके में शिकायत के बाद दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है। काउंसलर पहले पति-पत्नी की बात सुनकर विवाद की मूल वजह समझने का प्रयास करते हैं। इसके बाद दोनों को बातचीत के जरिए एक-दूसरे की बात समझने के लिए प्रेरित किया जाता है। जरूरत पड़ने पर अलग-अलग काउंसलिंग भी होती है। सहमति बनने पर भविष्य में विवाद न बढ़े, इसके लिए दोनों को आपसी समझ और संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।

नंबर गेम

  • 4,671 मामले पहुंचे बीते वर्ष जनवरी से इस वर्ष अगस्त तक
  • 849 परिवार काउंसलिंग के बाद जुड़ गए
  • 413 मामलों में समझौता नहीं हुआ, पीड़िता की शिकायत पर एफआइआर हुई
  • 656 मामलों में काउंसलिंग जारी है, शीघ्र सुलह की उम्मीद
  • 18 काउंसलर पीपीके में अपनी सेवाएं दे रहे हैं
  • 05 काउंसलिंग कक्ष बने हुए हैं, एक बार में पांच दपत्ति की बातचीत चलती है

पारिवारिक विवाद में संवाद खत्म होना अक्सर समस्या को बढ़ा देता है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को एक-दूसरे की बात समझने और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने का अवसर दिया जाता है। काउंसलिंग के बाद यदि दंपती आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने का निर्णय लेते हैं तो यह परिवार को टूटने से बचाने की दिशा में सार्थक प्रयास है।

–

धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज, सुक्खू समेत कई मंत्री दिल्ली में डटे
    Next Article 25 हजार का इनामी हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, लोनी विधायक को दी थी धमकी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    बिकरू कांड का आरोपित व विकास दुबे का साथी दयाशंकर कोर्ट दोषमुक्त, मुठभेड़ की पुलिसिया कहानी नहीं हो सकी साबित

    उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज

    इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली: गोविंदपुरी के भूमिहीन कैंप में DDA ने शुरू किया ध्वस्तीकरण अभियान, 1,200 से अधिक झुग्गियाँ तोड़ी जाएंगी

    दिल्ली: गोविंदपुरी के भूमिहीन कैंप में DDA ने शुरू किया ध्वस्तीकरण अभियान, 1,200 से अधिक झुग्गियाँ तोड़ी जाएंगी 📅 तारीख:…

    2 Min Read
    वर्दी
    उत्तराखंडराज्य

    होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच के लिए गठित की गई समिति

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: टूटते रिश्तों में ‘संवाद’ बना सहारा, गाजियाबाद में काउंसलिंग से 849 परिवार फिर हुए एक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password