jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ का मुंबई से आगाज, 66 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर नजर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ का मुंबई से आगाज, 66 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर नजर
राज्यहरियाणा

‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ का मुंबई से आगाज, 66 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर नजर

News Desk
Last updated: August 24, 2026 10:46 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत करते हुए प्रदेश में बड़े निवेश की उम्मीद जताई है। 23 से 25 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट के दौरान 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अभियान के तहत मुंबई में रह रहे प्रवासी हरियाणवियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर रह रहे हरियाणवी केवल प्रवासी नहीं, बल्कि प्रदेश की विस्तारित शक्ति और सकारात्मक पहचान के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास अनुभव, विशेषज्ञता, व्यावसायिक नेटवर्क और संसाधन हैं, जिनका लाभ हरियाणा के युवाओं, उद्यमियों और संस्थाओं को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे केवल निवेश नहीं, विचार और भागीदारी भी मांगने आया हूं।

मुंबई और हरियाणा के बीच मजबूत आर्थिक सेतु बनाने पर जोर

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा और मुंबई का संबंध केवल जन्मभूमि और कर्मभूमि का नहीं, बल्कि मेहनत, अवसर और विस्तार का रिश्ता है। मुंबई में बसे हरियाणवी दोनों राज्यों के बीच जीवंत सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रवासी समाज से स्टार्टअप मेंटरिंग, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, खिलाड़ियों को सहयोग, महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ने और हरियाणा के उत्पादों को मुंबई तथा वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब केवल कृषि प्रधान राज्य की पहचान तक सीमित नहीं है। उद्योग, सेवाएं, तकनीक, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा, खेल और नवाचार प्रदेश की विकास यात्रा के नए आधार बन रहे हैं। सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और निर्यात से जोड़ने तथा एमएसएमई को बड़ी आपूर्ति शृंखलाओं से जोड़ने पर भी जोर दे रही है।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, मीडिया-एंटरटेनमेंट, डिजाइन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्वच्छ ऊर्जा, खेल प्रबंधन और एग्री-टेक जैसे क्षेत्रों में मुंबई की विशेषज्ञता का लाभ हरियाणा को मिल सकता है। इसके लिए ऐसा नेटवर्क विकसित करने की जरूरत है, जिसमें मुंबई में रह रहे हरियाणवी युवा प्रदेश के विद्यार्थियों, स्टार्टअप और संस्थाओं से जुड़कर ज्ञान और अनुभव साझा करें।

हरियाणा में निवेश के लिए अनुकूल माहौल – राव नरबीर

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के लोग जहां भी गए, अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। प्रदेश आज कृषि और खेल के साथ-साथ आईटी, ऑटोमोबाइल, स्टार्टअप, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार निवेश के लिए अनुकूल माहौल और बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार कर रही है।

विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर हरियाणा- अमित अग्रवाल

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा पारंपरिक मूल्यों को संजोते हुए विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और इस विकास यात्रा में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता रणदीप सिंह हुड्डा और मेघना मलिक के अलावा मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव केएम पांडुरंग भी शामिल हुए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने के आरोप, NHRC ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
    Next Article सैनी-फडणवीस की मुलाकात में शौर्य स्मारक पर मंथन, हरियाणा-महाराष्ट्र मिलकर बढ़ाएंगे कदम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    आत्मनिर्भरता
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    आत्मनिर्भरता के मंत्र से समृद्ध हिमाचल का निर्माण हमारा संकल्प: डॉ. धनीराम शांडिल

    सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश…

    7 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्यलाइफस्टाइल

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बैलाडीला अंचल की बड़ी सफलता, 92 प्रतिशत लक्ष्य हासिल; हजारों बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

     भूपेश्वर साहू की रिपोर्ट किरंदुल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बैलाडीला अंचल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया गया विशेष…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, सीएम योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

    उत्तर प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को और गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम…

    4 Min Read
    बिहार

    क्या नितीश होंगे महागठबंधन में शामिल…जेडीयू का जवाब आगया..

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में एनडीए, इंडिया गठबंधन के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ का मुंबई से आगाज, 66 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर नजर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password