jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर हरियाणा सरकार सख्त, 23 की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर हरियाणा सरकार सख्त, 23 की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म
राज्यहरियाणा

फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर हरियाणा सरकार सख्त, 23 की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म

News Desk
Last updated: September 5, 2026 11:23 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में एक महीने से हड़ताल पर चल रहे नगर पालिकाओं और अग्निश्मन विभाग के कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय ने 23 हड़ताली कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इनमें पालिका रोल पर तैनात 13 और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से लगे 10 फायर कर्मचारी शामिल हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

जिन 13 पालिका रोल कर्मचारियों की सेवाएं खत्म की गई हैं, उनमें सतीश कुमार और राजेश कुमार (दमकल केंद्र बहादुरगढ़), सत्यवान (नरवाना), नरेंद्र सिंह (धारूहेड़ा), सुरेश कुमार (आइएमटी बावल), राजेश कुमार (सिरसा), प्रदीप कुमार (हिसार), रणबीर (पानीपत), सोनू (रोहतक), कुलविंद्र सिंह (कुरुक्षेत्र), महावीर (करनाल), रिंकू कुमार (जगाधरी) और रणजीत (दमकल केंद्र सेक्टर-15, फरीदाबाद) शामिल हैं। इसी तरह एचकेआरएन के माध्यम से दमकल केंद्रों पर तैनात बलविंद्र (उद्योग विहार, गुरुग्राम), अभिषेक और कमल कांबोज (यमुनानगर), सुरेंद्र (पिंजौर), दीपक (हांसी), नरेश कुमार और प्रवीण कुमार (करनाल), जोनी (कैथल), जितेंद्र (सेक्टर-29, गुरुग्राम) और गौरव ठाकरान (सेक्टर-37, गुरुग्राम) की सेवाएं समाप्त की गई हैं।

नियमितीकरण में तकनीकी और कानूनी अड़चन

इन कर्मचारियों पर गैरकानूनी तरीके से यूनियन गतिविधियों में शामिल होने, हड़ताल में भाग लेने, दूसरे कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल होने के लिए उकसाने और विभागीय काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगें स्वीकार की जा चुकी हैं। सबसे बड़ा गतिरोध नियमितीकरण को लेकर है।

सरकार का तर्क है कि नियमितीकरण में तकनीकी और कानूनी अड़चन है। इसके बदले कर्मचारियों को 60 साल की उम्र तक सेवा सुरक्षा देने और वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। लेकिन कर्मचारी नियमितीकरण की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी वजह से छह अगस्त से शुरू हुआ आंदोलन अब तक खत्म नहीं हुआ है। कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल को छह सितंबर तक जारी रखने का ऐलान किया है।

23 फायर कर्मचारियों की सेवा समाप्ति इस आंदोलन में सरकार की अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई है। खास बात यह है कि कार्रवाई सिर्फ पालिका रोल तक सीमित नहीं रही, बल्कि एचकेआरएन के माध्यम से लगे कर्मचारियों को भी बाहर किया गया है।

यानी सरकार बातचीत और मांगों पर रियायत से आगे बढ़कर अब अनुशासनात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आ गई है। दूसरी तरफ कर्मचारी नियमितीकरण से कम पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में छह सितंबर तक घोषित हड़ताल के बीच सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना है।

सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए आज तक का समय

सफाई कर्मचारियों को शनिवार तक काम पर लौटने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद अनुपस्थित कर्मचारियों पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अल्टीमेटम से बेपरवाह कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करते हुए मंत्रियों के कैंप कार्यालयों पर प्रदर्शन की घोषणा की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा में नौकरी का बड़ा मौका, 4 महीने तक लगेंगे मेगा जॉब फेयर; CM से मंत्री तक संभालेंगे कमान
    Next Article लखनऊ पहुंचते ही विनोद तावड़े बोले- सपा के PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    “बेरोज़गार”, “दंगाई”, “आतंकी” जैसे ताने और ‘भोले के चोर’ — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ

    "बेरोज़गार", "दंगाई", "आतंकी" जैसे ताने और 'भोले के चोर' — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ 🗓️ प्रकाशन तिथि:…

    4 Min Read
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन की सराहनीय पहल, जरूरतमंद वृद्ध मातृ-शक्तियों को वस्त्र भेंट कर किया सम्मान

    किरंदुल, छत्तीसगढ़ | 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किरंदुल में सामाजिक सेवा और सम्मान का प्रेरणादायक…

    3 Min Read
    वीबी जी रामजी योजना
    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी रामजी योजना जन जागरण सम्मेलन में स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं की बड़ी उपस्थिति

    नानकमत्ता। रविवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित प्रेम पैलेस में वीबी जी रामजी योजना जन जागरण जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    2200 करोड़ घाटे से जूझ रहे एचआरटीसी का नया प्लान, वैट लीज पर चलेंगी अंतरराज्यीय बसें

    शिमला। 2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर हरियाणा सरकार सख्त, 23 की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password