jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लखनऊ पहुंचते ही विनोद तावड़े बोले- सपा के PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ पहुंचते ही विनोद तावड़े बोले- सपा के PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ पहुंचते ही विनोद तावड़े बोले- सपा के PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’

News Desk
Last updated: September 6, 2026 5:55 am
News Desk
Share
SHARE

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के PDA नारे की नई परिभाषा बताते हुए सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के लिए PDA का मतलब ‘पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक’ नहीं, बल्कि ‘पराया, धन, अपना’ है। तावड़े ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल सपा की PDA की राजनीति को हराएंगे। यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे तावड़े ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा PDA के जरिए पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक की बात करती है, लेकिन एनडीए इस राजनीति को चुनाव में पराजित करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए किसी भी तरह की ऐसी राजनीति को आगे नहीं बढ़ने देगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी NDA

तावड़े ने 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव पर चर्चा

तावड़े ने कहा कि यूपी में तीसरी बार सरकार बनने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी अगले पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा के लिए फिर से खुद को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शनिवार को तावड़े और उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी जगदीश पटेल पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश में संगठन की तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

दोनों डिप्टी सीएम से मिले विनोद तावड़े

इसके बाद विनोद तावड़े ने शनिवार देर शाम दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों डिप्टी सीएम से प्रदेश सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की पर चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की भावी रणनीति को लेकर भी बातचीत हुई है।

सपा ने विनोद तावड़े को वीटी कहकर घेरा

वहीं समाजवादी पार्टी ने पीडीए की फुल फॉर्म पराया धन अपना बताने पर भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े पर पलटवार किया गया है। समाजवादी मीडिया सेल के एक्स एकाउंट पर कहा गया है कि विनोद तावड़े का संक्षिप्त नाम वीटी की फुल फॉर्म वसूली तंत्र है। भाजपा के इनर सर्कल (भीतर) में उन्हें इसी नाम से जाना जाता है। यूपी आकर वे पीडीए पर ज्ञान बांच रहे हैं, लेकिन बताएं कि क्या रामधन वसूली करने यूपी आए हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर हरियाणा सरकार सख्त, 23 की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म
    Next Article शिक्षकों के सम्मान में योगी बोले ‘ठेके पर नकल’ वाले यूपी की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज, चन्नी को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया; गुटबाजी पर सख्त रुख

    चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लगातार बढ़ रही गुटबाजी के बीच पार्टी हाईकमान ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मामले…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम से बाहर निकलते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत

    उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान को गोलियों से भूनकर मौत के घाट…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    युवाओं को विरासत और पर्यटन से जोड़ेगा ‘कल्चर टैलेंट हंट’, गांधी जयंती से शुरू होगा अभियान: जयवीर सिंह

    लखनऊ। पर्यटन और संस्कृति विभाग जेन-जी और जेन अल्फा को जोड़ने के लिए सभी जिलों में संस्कृति उत्सव का आयोजन करेंगे।…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    2200 करोड़ घाटे से जूझ रहे एचआरटीसी का नया प्लान, वैट लीज पर चलेंगी अंतरराज्यीय बसें

    शिमला। 2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लखनऊ पहुंचते ही विनोद तावड़े बोले- सपा के PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password