jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम से बाहर निकलते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम से बाहर निकलते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत
उत्तर प्रदेशराज्य

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम से बाहर निकलते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत

News Desk
Last updated: August 27, 2026 6:53 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार डाला गया। अंकित बलियान शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित जिम से निकल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर सरेआम गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार करके अंकित बालियान को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं दिया। हरियाणवी सिंगर मौके पर ही मारे गए। उनकी हत्या के लिए बदमाशों अंधाधुंध करीब 12 राउंड फायरिंग की जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश पहले से घात लगाकर अंकित बालियान का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित बालियान ने हरियाणवी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका गाना ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ काफी लोकप्रिय हुआ था।

Contents
About The AuthorNews Desk

शाम करीब साढ़े छह बजे अंकित जैसे ही जिम से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जाने लगे तभी वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 12 राउंड गोलियां चलीं। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। एसपी और एएसपी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लहूलुहान अंकित को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

हरियाणवी गाना गाने के साथ अभिनय भी करते थे बालियान

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी 35 वर्षीय अंकित बालियान पुत्र सतबीर फौजी हरियाणवी गानों को गाते थे और वीडियो में अभिनय भी करते थे। अंकित बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी गाड़ी में गांव से शामली के आर्यपुरी स्थित मस्कल स्टूडियो जिम में आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी जिम से थोड़ी दूरी पर खड़ी की थी। शाम करीब साढ़े छह बजे वह जिम से बाहर आए। जिम से नाला पटरी पर सात आठ कदम दूर अपनी गाड़ी की ओर चले ही थे कि घात लगाए चार-पांच बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

एक बदमाश ने सिर में सटाकर गोली मारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बदमाश ने अंकित के सिर में सटाकर भी गोली मारी। अंकित जमीन पर गिर गए और इसके बाद बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 12 राउंड फायरिंग की। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बुढ़ाना रोड की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, एसपी और एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में अंकित को उसी की गाड़ी में लेकर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

इसके बाद पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर जाने लगी। इसी दौरान गाड़ी में बालियान के करीबी गाड़ी को लेकर वर्मा मार्केट के पास पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी से शव उतारकर शहर के मुख्य एसएके रोड पर जाम लगा दिया। घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। बंतीखेड़ा के ग्रामीण भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अनिल विज का बड़ा प्लान: 2030 तक हरियाणा का बस बेड़ा होगा इलेक्ट्रिक और ग्रीन
    Next Article नेपाल की बाढ़ में फंसे किसान नेता राकेश टिकैत! जारी किया वीडियो, बताया कैसी है स्थिति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    जल जीवन मिशन की CM धामी ने की समीक्षा, हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    डी.ए.वी. क्लस्टर मीट: डी.ए.वी. किरंदुल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जोनल में बनाई जगह

    किरंदुल: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बचेली दंतेवाड़ा में 18 जुलाई 2026 को आयोजित डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट में डी.ए.वी. किरंदुल…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    अंबाला मंडल ने चार शील्ड जीतकर उत्तर रेलवे में मचाई धूम

    अंबाला। रेल संचालन, यात्री सुरक्षा, सुविधाएं, वित्तीय प्रबंधन आधारभूत ढांचे में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मंडलों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार 2025…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: 488 महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

    देहरादून। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम से बाहर निकलते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password