jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जल जीवन मिशन की CM धामी ने की समीक्षा, हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जल जीवन मिशन की CM धामी ने की समीक्षा, हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश
उत्तराखंडराज्य

जल जीवन मिशन की CM धामी ने की समीक्षा, हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश

News Desk
Last updated: August 13, 2026 8:54 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की. बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन और योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित तमाम विषयों पर चर्चा की.

Contents
About The AuthorNews Desk

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि, राज्य में जल जीवन मिशन के तहत 16 हजार 555 योजनाओं में से 15 हजार 540 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं. राज्य की औसत प्रगति 92.46 फीसदी है. इसके साथ ही 1,015 योजनाओं पर काम चल रहा है. ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच की समीक्षा के दौरान बताया गया कि, 14.48 लाख में से 14.20 लाख परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं. बैठक में जानकारी दी गई कि 14 हजार 979 गांवों में से 9 हजार 796 गांव में हर नल से जल का सत्यापन हो चुका है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हर घर जल का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने और शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित समय सीमा में नल कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि,

जल जीवन मिशन की सफलता केवल नल कनेक्शन की संख्या से नहीं, बल्कि हर घर तक नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचने से तय होगी. पूर्ण हो चुकी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन भी कराया जाए.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड-

सीएम ने निर्माणाधीन एवं लंबित पेयजल योजनाओं को मिशन मोड में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और जिलाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि, प्रत्येक योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए.

मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवीकरण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के पुनर्भरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. हर जिले में जलापूर्ति संबंधी तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था विकसित करने के साथ ही योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने जिलावार लक्ष्य, समयसीमा और जवाबदेही तय करने और अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी बनाएगी चुनावी रणनीति
    Next Article उत्तराखंड में बागवानी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, किसानों के भुगतान पर मंत्री सख्त
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में खत्म होगी पटवारी पुलिस व्यवस्था, 2440 गांव सिविल पुलिस के दायरे में आएंगे

    देहरादून। उत्तराखंड के राजस्व पुलिस क्षेत्र को पूरी तरह सिविल पुलिस व्यवस्था में शामिल करने की दिशा में सरकार ने…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री सेहत
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना: वित्तीय सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत करते हुए एक बड़ा सामाजिक सुरक्षा कवच राज्यवासियों को दिया है।…

    8 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह

    बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. रविवार (6 सितंबर) को उन्होंने…

    3 Min Read
    Double Decker
    बिहार

    Double Decker पुल बना खतरे की घंटी | नट-बोल्ट एक ही दिन में ढीले या चोरी?

    0 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जल जीवन मिशन की CM धामी ने की समीक्षा, हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password