jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका

News Desk
Last updated: September 8, 2026 7:24 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने लिए सुरक्षित जगह की तलाश करनी शुरू कर दी है. जिन नेताओं को जरा सा भी आभास हो रहा है कि उन्हें वर्तमान में जिस पार्टी में है वहां पर तवज्जो नहीं मिलेगी तो वे जुगाड़ लगाकर अपने लिए उन पार्टियों में मौका तलाश रहे हैं जहां उनकी लॉटरी लग सके.

Contents
About The AuthorNews Desk

कभी भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य रहे वरिष्ठ नेता हीरा ठाकुर ने भाजपा का साथ छोड़कर सोमवार को कांग्रेस का पंजा कसकर थाम लिया है. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि कांग्रेस को “हीरा” मिल गया है.

कांग्रेस का बढ़ता कुनबा और पुराने कार्यकर्ताओं की चिंता: अब पार्टी यूपी में कमाल करेगी. इससे पहले बीजेपी के ही एमएलसी रहे अवध सिंह बागी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा था भाजपा के “बागी” अब बनेंगे कांग्रेस के सहभागी. कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है. विभिन्न दलों के नेता अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की तरफ रुख कर रहे हैं.

बाहरी नेताओं की राह आसान, अपनों को सिर्फ आस: उन्हें लग रहा है कि यूपी में कांग्रेस पार्टी ही है जिसमें अगर चुनाव लड़ना चाहेंगे तो आसानी से टिकट मिल सकता है. कारण है कि हर बार चुनाव के दौरान ज्यादातर कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता टिकट के लिए आस लगाए ही रह जाते हैं और बाजी बाहर से आए हुए नेता मार ले जाते हैं. सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, राज्यमंत्री (OBC आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष), 12 वर्षों तक विधान परिषद (MLC) में सदस्य, सभापति और नेता-उपनेता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हीरा ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. ‘कर्पूरी ठाकुर विचार मंच’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हीरा ठाकुर की ज्वाइनिंग कांग्रेस पार्टी में उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) राजेंद्र पाल गौतम ने कराई.

कौशल किशोर को लेकर भी गरमाई यूपी की राजनीति: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिन्द और सीतापुर के सांसद राकेश राठौर मौजूद रहे. इस मौके पर कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हीरा ठाकुर के कांग्रेस में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को निश्चित रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी. भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी हीरा ठाकुर के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद अब तेजी से चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं कि भारतीय जनता पार्टी से रूठे चल रहे पूर्व सांसद कौशल किशोर भी जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बहू को नहीं मिला ससुराल में मन का खर्च-पानी, तो 6 लाख में कर दी ससुर के जान की सोदेबाजी, पुलिस ने खोला हत्या का राज
    Next Article सीएम योगी आज जाएंगे अयोध्या, आंगनबाड़ी वर्कर्स को करेंगे सम्मानित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू के बड़े संकेत: जल्द होगा हिमाचल कैबिनेट विस्तार, IAS-IPS-IFS कैडर में कटौती पर भी बोले

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा देयोरी स्कूल के…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता के अनुरोध एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा फोकस, 300 करोड़ के उपकरण-मशीनरी की खरीद तेज

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 300 करोड़…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    NEET-UG पेपर लीक में NTA के 3 विशेषज्ञ घेरे में, 85% तक सवालों के मिलान का दावा

    नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई के आरोपपत्र ने परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करने वाली गोपनीय प्रक्रिया में…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password