jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बहू को नहीं मिला ससुराल में मन का खर्च-पानी, तो 6 लाख में कर दी ससुर के जान की सोदेबाजी, पुलिस ने खोला हत्या का राज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बहू को नहीं मिला ससुराल में मन का खर्च-पानी, तो 6 लाख में कर दी ससुर के जान की सोदेबाजी, पुलिस ने खोला हत्या का राज
उत्तर प्रदेशराज्य

बहू को नहीं मिला ससुराल में मन का खर्च-पानी, तो 6 लाख में कर दी ससुर के जान की सोदेबाजी, पुलिस ने खोला हत्या का राज

News Desk
Last updated: September 8, 2026 7:12 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मनोचा (63) की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिस हत्या को देखकर पुलिस भी शुरुआत में हैरान थी, उसकी साजिश घर के अंदर से ही रची गई थी. पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की हत्या किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उनकी बहू शालू ने कराई थी. आरोप है कि शालू ने अपने ससुर की हत्या के लिए घर के पुराने नौकर विशाल गौतम को 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी. वारदात में विशाल ने अपने साथी राजकिशोर को भी शामिल किया.

Contents
About The AuthorNews Desk

पुलिस के मुताबिक, शालू अपने ससुर विनीत मनोचा से नाराज थी. वजह थी ससुर की ओर से उस पर लगाई जाने वाली बंदिशें. पुलिस की जांच में सामने आया कि विनीत अपनी बहू की गतिविधियों पर नजर रखते थे. घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए वह उसकी निगरानी करते थे. इसके अलावा खर्च के लिए भी शालू को जरूरत के मुताबिक ही पैसे दिए जाते थे. देर रात होने वाली पार्टियों में जाने को लेकर भी विनीत उसे रोकते थे. पुलिस का दावा है कि लगातार इन बातों को लेकर शालू और उसके ससुर के बीच तनाव था. इसी नाराजगी ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया.

पार्टी में गए थे बहू-बेटा

शनिवार रात विनीत मनोचा अपने फ्लैट में अकेले थे. उनका बेटा सुब्रत और बहू शालू बच्चे के साथ घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान घर का पुराना नौकर विशाल गौतम अपने साथी राजकिशोर के साथ रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट पहुंचा. अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों को रोक लिया. इसके बाद विशाल ने फोन पर शालू से बात कराई. पुलिस के मुताबिक, शालू ने दोनों को अंदर जाने की अनुमति देने के लिए कहा और बताया कि वे दवाएं लेकर आए हैं.

जांच में यह भी सामने आया कि शालू ने विशाल को फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी उपलब्ध कराई थी. रात करीब 9 बजकर 38 मिनट पर शालू ने मैसेज कर विशाल को बताया कि घर खाली है. इसके बाद विशाल और राजकिशोर फ्लैट के अंदर पहुंचे और बेडरूम में छिपकर विनीत के लौटने का इंतजार करने लगे.

आरोपियों ने फ्रिज से मिठाई खाई

करीब सवा घंटे बाद विनीत फ्लैट में वापस लौटे. पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद उन्हें भूख लगी तो उन्होंने फ्रिज में रखी मिठाई खाई और पानी पिया. इसके बाद वह घर के कमरे बंद करने लगे. इसी दौरान बेडरूम में छिपे दोनों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, विशाल गौतम ने चाकू से विनीत पर 26 वार किए. हमले में दवा कारोबारी गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए और उनकी मौत हो गई.

पुलिस का दावा है कि शालू ने हत्या को हार्ट अटैक जैसा दिखाने की भी योजना बनाई थी. इसके लिए उसने विशाल से तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने को कहा था. हालांकि वारदात योजना के मुताबिक नहीं हुई और विनीत पर चाकू से हमला किया गया.

बेडरूम में मिली लाश

रविवार तड़के करीब तीन बजे सुब्रत और शालू बच्चे के साथ घर लौटे. फ्लैट के बेडरूम में विनीत मनोचा का खून से लथपथ शव पड़ा था. घर का यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को विशाल गौतम और राजकिशोर की भूमिका पर शक हुआ. दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई.

14 बार फोन पर हुई बातचीत

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विशाल ने शालू के कहने पर हत्या करने की बात बताई. इसके बाद पुलिस ने शालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में शालू ने भी अपना जुर्म स्वीकार किया है. जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्या वाली रात शालू और विशाल के बीच 14 बार फोन पर बातचीत हुई थी. पुलिस इस कॉल डिटेल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस कारोबारी के बेटे सुब्रत की भूमिका की भी जांच कर रही है. शुरुआती जांच में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

नौकर ने की हत्या

कानपुर के इस हत्याकांड ने रिश्तों के भीतर छिपे तनाव और साजिश की ऐसी तस्वीर सामने रख दी है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जिस घर में कारोबारी को अपने परिवार और पुराने नौकरों पर भरोसा था, उसी घर में पुलिस के मुताबिक उनकी हत्या की साजिश तैयार हुई. अब जांच का फोकस हत्या की पूरी साजिश, सुपारी की रकम और इसमें शामिल सभी लोगों की वास्तविक भूमिका पर है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पुलिस पर फायर, बोला- ऐसी हरकतें छोड़ दीजिए…, DU छात्रा पर NSA लगाने वाली डीएम को सख्त चेतावनी
    Next Article कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज

    देहरादून/श्रीनगर/रुद्रपुर/गदरपुर/ऋषिकेश। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी का आंदोलन लगातार…

    3 Min Read
    रिंकू सिंह
    उत्तर प्रदेश

    रिंकू सिंह को मिला बड़ा सम्मान: अब बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारी

    रिंकू सिंह को मिला बड़ा सम्मान: अब बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुजफ्फरनगर में बेकाबू रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौत

    मुजफ्फरनगर : जनपद में बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. भैसाना गांव के पास दो…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार-ऋषिकेश बनेंगे ‘सनातन पवित्र नगरी’?105 घाटों पर गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक!

    हरिद्वार: 2027 अर्धकुंभ मेले से पूर्व धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बहू को नहीं मिला ससुराल में मन का खर्च-पानी, तो 6 लाख में कर दी ससुर के जान की सोदेबाजी, पुलिस ने खोला हत्या का राज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password