jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जातिसूचक गाली के बिना नहीं चलेगा एससी/एसटी एक्ट में केस : हाईकोर्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जातिसूचक गाली के बिना नहीं चलेगा एससी/एसटी एक्ट में केस : हाईकोर्ट
उत्तर प्रदेशराज्य

जातिसूचक गाली के बिना नहीं चलेगा एससी/एसटी एक्ट में केस : हाईकोर्ट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 26, 2026 7:04 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि किसी मामले में सिर्फ शिकायतकर्ता का एससी-एसटी वर्ग का होना एक्ट लगाने के लिए काफी नहीं है, जब तक यह साबित न हो कि अपमान जाति के आधार पर जानबूझकर शर्मिंदा करने की नीयत से किया गया। इसके लिए जातिसूचक गाली/अपमानजनक भाषा का विशिष्ट आरोप एफआईआर में होना जरूरी है। यह आदेश न्यायमूर्ति संतोष राय ने अमरनाथ चौधरी की अपील पर दिया है। सिद्धार्थनगर के इटवा थाने में दर्ज केस में चार्जशीट दाखिल होने के बाद स्पेशल जज सिद्धार्थनगर के संज्ञान/सम्मन आदेश को चुनौती दी गई थी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अपीलार्थी ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाया था, जिसकी शिकायत करने पर उसने मारपीट की। दलील दी गई कि एफआईआर में कोई जातिसूचक गाली या अपमानजनक शब्द अपीलार्थी पर आरोपित ही नहीं है। कोर्ट ने कहा एफआईआर पढ़ने से ही लगता है कि कोई जातिगत गाली या अपमानजक भाषा अपीलार्थी द्वारा प्रयोग ही नहीं की गई जिससे लगे कि एससी/एसटी होने के कारण अपमानित किया गया। कोर्ट ने अपीलार्थी को एससी/एसटी एक्ट के आरोप से मुक्त कर दिया और कहा कि मारपीट का केस चलेगा।

वकील के चैंबर के ध्वस्तीकरण पर सोमवार को होगी सुनवाई

वहीं दूसरे मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने एक अधिवक्ता के चैंबर के आंशिक ध्वस्तीकरण को चुनौती देने वाली याचिका को इसी मुद्दे से संबंधित एक लंबित जनहित याचिका के साथ जोड़ने का रविवार को निर्देश दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने राजेश कुमार दीक्षित की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। दीक्षित ने अनुरोध किया था कि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को उनके चैंबर को ध्वस्त करने से रोकने का निर्देश दिया जाए। मामले की तात्कालिकता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर 25 अक्टूबर को विशेष पीठ गठित की गई और शाम चार बजकर 45 मिनट पर सुनवाई हुई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत: झांसी में 4 महीने पहले शादी हुई; पिता बोले- दामाद ने हत्या की
    Next Article बृजभूषण बोले- कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देता, अगर मेरे हाथ में होता फैसला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आज से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की होगी शुरुआत, 23 जिलों में फ्री राशन के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा

    लखनऊ। यूपी में जनवरी महीने के फ्री राशन वितरण की डेट आ गई। प्रदेशभर में कार्डधारकों 8 जनवरी से 28…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    अप्रैल 2026 में न्यूनतम मजदूरी बढ़ेगी या नहीं? 30 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों की नज़र सरकार पर

    महंगाई, LPG कीमतों और नए लेबर कोड के बीच मजदूरों को उम्मीद—क्या मिलेगा “खुशियों का तोहफा” या फिर बढ़ेगी निराशा?…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी ने रचा कीर्तिमान, ‘डी-रेगुलेशन 1.0’ में प्राप्त किया पहला पायदान

    योगी सरकार में लागू हुए व्यापार सुधारों को केन्द्र ने सराहा, सभी 23 प्राथमिक सुधारों का प्रदेश में हुआ पूर्ण…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी आज जाएंगे अयोध्या, आंगनबाड़ी वर्कर्स को करेंगे सम्मानित

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में करीब 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जातिसूचक गाली के बिना नहीं चलेगा एससी/एसटी एक्ट में केस : हाईकोर्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password