jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत: झांसी में 4 महीने पहले शादी हुई; पिता बोले- दामाद ने हत्या की
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत: झांसी में 4 महीने पहले शादी हुई; पिता बोले- दामाद ने हत्या की
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत: झांसी में 4 महीने पहले शादी हुई; पिता बोले- दामाद ने हत्या की

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 26, 2026 6:54 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के चार महीने बाद ही एक मुस्कान नाम की महिला की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी को झूठ बोलकर मायके से ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी मुस्कान का 28 अक्टूबर को रेलवे में जेई की परीक्षा लगी थी। जिसके लिए वह मायके आई थी। लेकिन दामाद बेटी को मौसी के घर ले जाने के बहाने होटल ले गया, जहां उसका दीवार में सिर मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतका के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रामजीलाल सिमौलिया की बेटी मुस्कान (27) की शादी 29 जून को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश के साथ हुई थी। बेटी का 28 अक्टूबर को जूनियर इंजीनियर की परीक्षा थी। इस कारण बेटी घर आई थी। 23 अक्टूबर की रात अचानक नीलेश घर आया और बेटी को मौसी के यहां पर गणेश विहार कालोनी ले जाने की बात कहकर उसे 24 अक्टूबर को सुबह साथ ले गया। 25 अक्टूबर को नीलेश का फोन आया कि वह ऋषभ होटल आ जाए। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि होटल का बिल 23 और 24 अक्टूबर का है। काफी देर तक नीलेश कभी मेडीकल कालेज तो कभी कपूर नर्सिंग होम तो कही जिला अस्पताल बुलाता रहा। जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो देखा मुस्कान की लाश रखी थी। नीलेश ने बताया कि मुस्कान गिर गई थी।

दामाद ने पहली शादी की बात छुपाई थी

ससुर ने दामाद पर दीवार में सिर मारकर हत्या का आरोप लगाया है। ससुर का आरोप है कि नीलेश के दूसरी औरतों से संबंध है। बेटी के शादी के पहले भी नीलेश ने इंदौर में पहली शादी कर रखी थी। इसकी जानकारी शादी के बाद हुई थी। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इसमें पति-पत्नी होटल स्टॉफ के साथ कमरे की तरफ जाते दिख रहे हैं। तभी मुस्कान गिरते हुए दिख रही है। मुस्कान के पिता के आरोपों की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

10 अक्टूबर को मायके आई थी मुस्कान

मुस्कान जूनियर इंजीनियर की परीक्षा देने के लिए 10 अक्टूबर को मायके झांसी आई थी। इससे पहले कि वह परीक्षा देती पति मायके आकर दो दिन पहले मौसी के घर ले जाने की बात कहकर मायके से उसे होटल ले गया। यहां होटल में रविवार दोपहर पति होटल स्टॉफ की मदद से लहूलुहान अवस्था में पत्नी को अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी देखा, जिसमें महिला गिरती हुई नजर आ रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान: नोएडा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला
    Next Article जातिसूचक गाली के बिना नहीं चलेगा एससी/एसटी एक्ट में केस : हाईकोर्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को मिलेगी 10 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन, CM Yogi ने की कई नई घोषणाएं

    मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्स खेल विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलने जा रही है। पहले चरण में विश्वविद्यालय…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    निवेश का नया अध्याय लिख रहा उत्तर प्रदेश, और तेज हुई औद्योगिक रफ्तार

    योगी सरकार के संकल्प का लाभ उठाकर अशोक लीलैंड ने दो वर्षों से भी कम समय में निवेश को धरातल…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन को लेकर पंचायतों का दौर शुरू, झट्टा से हुआ आगाज

    नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में आगामी 7 अक्टूबर 2026 को नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-96 में प्रस्तावित किसान अस्तित्व…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    ‘टूँ-टूँ’ से छाया सोशल मीडिया, मावां धियां सत्कार योजना बनी डिजिटल ट्रेंड

    चंडीगढ़: मोबाइल पर सुनाई देने वाली परिचित ‘टूँ -टूँ’ नोटिफिकेशन की आवाज अब पंजाब में महज़ एक अलर्ट नहीं रह…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत: झांसी में 4 महीने पहले शादी हुई; पिता बोले- दामाद ने हत्या की
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password