jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 प्रधानाचार्यों को मिली उपनिदेशक पद पर प्लेसमेंट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 प्रधानाचार्यों को मिली उपनिदेशक पद पर प्लेसमेंट
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 प्रधानाचार्यों को मिली उपनिदेशक पद पर प्लेसमेंट

News Desk
Last updated: August 1, 2026 9:49 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रधानाचार्यों (स्कूल संवर्ग) को उपनिदेशक शिक्षा (डीडीई) के पद पर प्लेसमेंट दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर प्लेसमेंट आदेश स्वत: निरस्त हो जाएंगे और वरिष्ठता सूची में अगले पात्र अधिकारी को मौका दिया जाएगा।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उपमा शर्मा को डीडीई क्वालिटी चंबा, विजय कुमार और अनिल कुमार (धंगोटा) को डीडीई (मुख्यालय) शिमला, ओंकार सिंह को डीडीई (प्रारंभिक) किन्नौर, कृष्ण देव को डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा कुल्लू, सुरेश कुमार को डीडीई क्वालिटी लाहौल-स्पीति, नीरज गर्ग को डीडीई क्वालिटी ऊना, मनोहर लाल को डीडीई (प्रारंभिक) चंबा, सीमा धीमान को परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी सेल, ज्ञान चंद को डीडीई क्वालिटी कुल्लू, नवनीत ठाकुर को डीडीई सेकेंडरी लाहौल-स्पीति, अनीता शर्मा को डीडीई क्वालिटी सिरमौर, मदन लाल को डीडीई सेकेंडरी सिरमौर तथा अनिल कुमार (जसूर) को डीडीई क्वालिटी शिमला में तैनात किया गया है।

सभी अधिकारी वर्तमान में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारियों से कार्यभार लेकर तुरंत नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करें। वित्त विभाग के 24 मई, 2023 के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है तो उसका प्लेसमेंट स्वत: रद्द माना जाएगा और उसके स्थान पर वरिष्ठता सूची के अगले अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। किसी भी अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन रहेंगे आदेश

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी प्लेसमेंट सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी (सिविल) संख्या 26276/2024, लेखराज एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। ऐसे में न्यायालय के फैसले के अनुसार इन आदेशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग में उपनिदेशक स्तर पर लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे जिला और राज्य स्तर पर शिक्षा प्रशासन तथा शैक्षणिक निगरानी व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चम्बा दौरे पर सीएम सुक्खू: 200 बेड अस्पताल का उद्घाटन, मिंजर समापन समारोह में होंगे शामिल
    Next Article हिमाचल में फिर बम की धमकी, सोलन नगर निगम खाली कराया गया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की आहट: प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, अजय राय का बड़ा ऐलान

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की आहट: प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, अजय राय का बड़ा ऐलान लखनऊ। उत्तर…

    4 Min Read
    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र ने FCI में गैर-पंजाब कैडर अधिकारी की तैनाती की

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में एजीएमयूटी कैडर…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हल्द्वानी में BJP का महामंथन, 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    हल्द्वानी: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की.…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद से शादी का सपना लेकर गया युवक, बिहार में ‘लुटेरी दुल्हन’ ने जेवर-नकदी लेकर किया फरार

    बिहार में एक लड़की से शादी रचाने का सपना लिए एक शख्स गाजियाबाद से गयाजी जिले में आया। लेकिन यहां…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 प्रधानाचार्यों को मिली उपनिदेशक पद पर प्लेसमेंट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password