jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार: सुक्खू कैबिनेट की खाली कुर्सी पर सस्पेंस, ‘कुल्लू बनाम कांगड़ा’ में फंसा पेच
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार: सुक्खू कैबिनेट की खाली कुर्सी पर सस्पेंस, ‘कुल्लू बनाम कांगड़ा’ में फंसा पेच
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार: सुक्खू कैबिनेट की खाली कुर्सी पर सस्पेंस, ‘कुल्लू बनाम कांगड़ा’ में फंसा पेच

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 8:02 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में खाली पड़े एक पद को भरने की कवायद में अब कुल्लू बनाम कांगड़ा का समीकरण अहम हो गया है। लंबे समय से मंत्रिपद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ दिल्ली दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ सुंदर ठाकुर की मौजूदगी ने मंत्रिपद को लेकर फिर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दूसरी ओर कांगड़ा से भी दावेदारी सामने आने के बाद अंतिम फैसले को लेकर पेच बढ़ गया है। सुंदर ठाकुर की सक्रियता पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में लगातार दिखाई दी है। स्वतंत्रता दिवस पर जिलास्तर के कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया था।

मुख्यमंत्री भी कई मौकों पर सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की बात कह चुके हैं। यही वजह है कि मंत्रिपद के लिए उनका नाम लंबे समय से सबसे आगे माना जाता रहा है।

कांगड़ा के प्रतिनिधित्व का सवाल भी हाईकमान के सामने

हालांकि, हाल के दिनों में दिल्ली में कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई चर्चाओं के बाद राजनीतिक समीकरण बदले हैं। कांगड़ा से मंत्रिपद की दावेदारी मजबूत होने के बाद अब फैसला केवल मुख्यमंत्री की पसंद तक सीमित नहीं रह गया है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने का सवाल भी पार्टी हाईकमान के सामने है। ऐसे में सुंदर ठाकुर के नाम पर मुहर लगती है या क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से कांगड़ा को तरजीह मिलती है, इस पर सबकी निगाहें हैं।

मुख्यमंत्री की पसंद बनाम क्षेत्रीय संतुलन

सुंदर ठाकुर के पक्ष में सबसे बड़ा आधार मुख्यमंत्री सुक्खू की पैरवी मानी जा रही है। मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक रूप से उनके नाम का समर्थन कर चुके हैं। दूसरी ओर कांगड़ा की दावेदारी को नजरअंदाज करना भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। विधानसभा में कांगड़ा का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण होने के कारण वहां से मंत्री बनाने की मांग लगातार राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बनी हुई है।

मंत्रिपद का फैसला कुल्लू और कांगड़ा दोनों जिलों में कांग्रेस के भीतर नए समीकरण बना सकता है। यही कारण है कि सुंदर ठाकुर के दिल्ली दौरे के बाद मंत्रिपद की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है। अब फैसला मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान के बीच होने वाली बातचीत पर टिका है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में घटी नहीं, बढ़ी गरीबी: नए सर्वे में 21 हजार परिवार और जुड़े, कुल आंकड़ा 2.87 लाख पहुंचा
    Next Article दिल्ली में CWC की बैठक: CM सुक्खू ने हाईकमान को दिया शिक्षा सुधारों का ब्यौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026 को मिली मंजूरी; गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    देहरादून: उत्तराखंड में सहकारिता के क्षेत्र को नई दिशा और व्यापक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण…

    8 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी का बड़ा फैसला: धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण और बाढ़ सुरक्षा के लिए 15 करोड़ मंजूर

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण, बाढ़ सुरक्षा और सैनिक विश्राम गृह…

    2 Min Read
    Uttarakhand School Reopening
    उत्तराखंड

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक, बच्चों की सुरक्षा…

    2 Min Read
    नायब सिंह सैनी
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में एआई की नई क्रांति: नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘हरियाणा एआइ मिशन

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वोकल फार लोकल और मेड इन इंडिया के संकल्प को साकार करने में…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार: सुक्खू कैबिनेट की खाली कुर्सी पर सस्पेंस, ‘कुल्लू बनाम कांगड़ा’ में फंसा पेच
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password