jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में CWC की बैठक: CM सुक्खू ने हाईकमान को दिया शिक्षा सुधारों का ब्यौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में CWC की बैठक: CM सुक्खू ने हाईकमान को दिया शिक्षा सुधारों का ब्यौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज
राज्यहिमाचल प्रदेश

दिल्ली में CWC की बैठक: CM सुक्खू ने हाईकमान को दिया शिक्षा सुधारों का ब्यौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 8:05 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में देश की चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उच्च स्तरीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के तमाम शीर्ष नेता शामिल हुए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी बैठक में मौजूद रहीं। वहीं बैठक के बाद पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रभारियों और शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक कर अपने-अपने राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की फीडबैक ली। बैठक में हिमाचल से मुख्यमंत्री सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों व उपलब्धियों का ब्यौरा हाईकमान के समक्ष रखा।

उन्होंने बताया कि हिमाचल में स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने कुलपति की नियुक्ति के लिए नियमों में बदलाव कर विधानसभा से विधेयक पारित कर मंजूरी के लिए लोकभवन भेजा है। विश्वविद्यालयों में कुलपति के अलावा होने वाली शिक्षक भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग व गैर-शिक्षकों की भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया है, ताकि भर्ती में पूरी पारदर्शिता हो और मैरिट को इग्नोर न किया जा सके। इसके अलावा शिक्षा व्यवस्था में किए गए नीतिगत बदलाव, स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी हुई चर्चा

वहीं सूत्रों के अनुसार बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने हाईकमान के साथ मंत्रिमंडल विस्तार सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुंदर ठाकुर भी दिल्ली गए हैं, ऐसे में प्रदेश के सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। देखा जाए तो प्रदेश सरकार में रिक्त पड़े मंत्री के एक पद को लेकर मुख्य रूप से 3 नाम चर्चा में हैं। इनमें सुंदर ठाकुर, आशीष बुटेल और संजय रत्न के नाम शामिल हैं। इसी तरह सरकार मुख्य सचेतक के पद पर भी ताजपोशी कर सकती है।

दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक में शामिल हुए विनय कुमार

वहीं मंगलवार को नई दिल्ली के संविधान क्लब स्थित मावलंकर हॉल में कांग्रेस एससी/एसटी सांसद फोरम द्वारा दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अनुराधा राणा और जिला किन्नौर कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी सहित अन्य नेताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान समाज के अधिकारों, सम्मान और न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा दलित आदिवासी समाज की आवाज को और मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार: सुक्खू कैबिनेट की खाली कुर्सी पर सस्पेंस, ‘कुल्लू बनाम कांगड़ा’ में फंसा पेच
    Next Article गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर सनसनी: बस मालिक से मांगी थी 15 हजार की रंगदारी, मना करने पर बदमाशों ने दागीं गोलियां
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली के साउथ जोन में पानी की सप्लाई ठप रहने की आशंका, पहले से स्टोर करने की अपील

    नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को एक बार फिर से पानी का संकट झेलना पड़ सकता है। साउथ दिल्ली के सोनिया…

    4 Min Read
    APY
    उत्तराखंडराज्य

    APY को बढ़ावा देने के लिए बैंकर्स समिति की सामुदायिक बैठक का सफल आयोजन

    रुद्रपुर। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक, उधम सिंह नगर द्वारा सोमवार को अटल पेंशन योजना(APY) –…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू का दावा— भाजपा के 16 विधायक नहीं जीतेंगे, जयराम बोले- भविष्यवक्ता बन गए हैं सीएम

     शिमला। हिमाचल प्रदेश के निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जहां…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘तारीख पर तारीख नहीं चलेगी’, सीएम योगी बोले- 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का मिशन मोड में हो निस्तारण

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, जनता की…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में CWC की बैठक: CM सुक्खू ने हाईकमान को दिया शिक्षा सुधारों का ब्यौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password