jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लाल बाग के किशोर हत्याकांड का आरोपित अमन मुल्ला पुलिस की रडार पर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लाल बाग के किशोर हत्याकांड का आरोपित अमन मुल्ला पुलिस की रडार पर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
दिल्लीराज्य

लाल बाग के किशोर हत्याकांड का आरोपित अमन मुल्ला पुलिस की रडार पर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट

News Desk
Last updated: August 17, 2026 9:07 am
News Desk
Share
SHARE

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के लाल बाग इलाके में किशोर की हत्या के मामले में गिरफ्तार अमन उर्फ मुल्ला का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Contents
About The AuthorNews Desk

अमन के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी देने, चोरी, झपटमारी, वाहन चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कुछ अन्य मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए आदर्श नगर थाना पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने और रजिस्टर नंबर-10 में नाम दर्ज करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति मांगी है।

साहिब सलमानी ब्रदर गिरोह से जुड़ा है अमन मुल्ला

आदर्शनगर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस साहिब सलमानी ब्रदर गिरोह से अमन मुल्ला जुड़ा है। उसका नेटवर्क बाहरी दिल्ली के किन इलाकों तक सक्रिय है और अमन की इसमें क्या भूमिका रही है। आदर्शनगर, जहांगीरपुरी और आसपास के इलाकों में उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अमन पुत्र सलीम, निवासी लाल बाग, आजादपुर के खिलाफ वर्ष 2021 से 2024 के बीच माडल टाउन और आदर्श नगर थानों में छह से अधिक मामले दर्ज हैं। अमन का इलाके में इतना खौफ बताया जाता है कि कई लोग उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करने से भी बचते थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसकी आपराधिक गतिविधियों और दबंग छवि के कारण लोग विवाद में पड़ने से डरते थे। यही वजह है कि पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की जरूरत बताई गई और हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई।

रुपये मांगने की भी जानकारी मिली

वहीं, जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, अमन पर लाल बाग, आजादपुर, जहांगीरपुरी और आसपास के इलाकों में अपना दबदबा कायम करने के आरोप है। पुलिस को उसके संबंध में स्थानीय लोगों और कारोबारियों को धमकाने और संरक्षण के नाम पर कथित तौर पर रुपये मांगने की भी जानकारी मिली है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कथित वसूली और वर्चस्व की गतिविधियों में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे।

हिस्ट्रीशीट खोलना पुलिस की निगरानी प्रक्रिया

हिस्ट्रीशीट खोलना पुलिस की एक निगरानी प्रक्रिया है। इसका मतलब यह होता है कि किसी ऐसे व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों का विस्तृत पुलिस रिकॉर्ड तैयार कर उसे नियमित निगरानी के दायरे में रखा जाए, जिसके बारे में पुलिस को लगता है कि वह लगातार गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

बता दें कि हिस्ट्रीशीट में अपराधी की पूरी कुंडली होती है। इसमें उसके दोस्तों से लेकर ज्ञात रिश्तेदारों की डिटेल भी होती है। जबकि रजिस्टर संख्या दस को बुरे चरित्रों का रजिस्टर कहा जाता है, जिसमें किसी क्षेत्र के अपराधियों, संदिग्धों और निगरानी सूची में शामिल बदमाशों का पूरा रिकार्ड दर्ज होता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, मोबाइल गैलरी में मिली तस्वीर
    Next Article नोएडा मीडिया क्लब में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पत्रकारों ने कराई विभिन्न जांच
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    लाडो लक्ष्मी की 10वीं किस्त समेत 1500 करोड़ से ज्यादा जारी करेंगे सीएम सैनी

    चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज यानी सोमवार को पेंशन,…

    1 Min Read
    चुनावों
    राज्यहरियाणा

    भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति

    चंडीगढ़। पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के पंचकमल कार्यालय पर हुई एक बड़ी संगठनात्मक बैठक में नगर निगम चुनावों में बड़े…

    7 Min Read
    राज्यहरियाणा

    राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का परचम, दो महिला मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक

    चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस बन चुका है। प्रदेश की आबादी देश…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लाल बाग के किशोर हत्याकांड का आरोपित अमन मुल्ला पुलिस की रडार पर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password