jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में गन्ना विकास विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी, फसल को रोगों से बचाने के बताए उपाय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में गन्ना विकास विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी, फसल को रोगों से बचाने के बताए उपाय
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में गन्ना विकास विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी, फसल को रोगों से बचाने के बताए उपाय

News Desk
Last updated: August 1, 2026 9:15 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ: मानसून के दौरान बढ़ी हुई नमी और अनुकूल मौसम के कारण गन्ना फसल में रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने किसानों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे फसल का नियमित निरीक्षण करें और रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तत्काल वैज्ञानिक एवं अनुशंसित उपाय अपनाएं, ताकि संक्रमण को समय रहते नियंत्रित किया जा सके.

Contents
About The AuthorNews Desk

इस एडवाइजरी में उप्र गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर द्वारा लाल सड़न (रेड रॉट), पोक्का बोइंग, बैक्टीरियल टॉप रॉट तथा मुरझा (विल्ट) जैसे प्रमुख रोगों के लक्षण और उनके नियंत्रण के उपाय विस्तार से बताए गए हैं.

गन्ना आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में व्यापक रूप से बोई जाने वाली गन्ने की किस्म को. 0238 और को. 05011 में यदि लाल सड़न (रेड रॉट) के लक्षण दिखाई दें तो संक्रमित पौधों को जड़ सहित तत्काल उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए. साथ ही वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार अनुशंसित फफूंदनाशियों का प्रयोग किया जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि लाल सड़न से प्रभावित खेतों का पानी दूसरे खेतों में नहीं जाने देना चाहिए तथा खेतों में जल निकासी और सिंचाई प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, जिससे संक्रमण का प्रसार रोका जा सके.

एडवाइजरी के अनुसार यदि गन्ने में पोक्का बोइंग रोग के लक्षण दिखाई दें तो किसानों को 15 दिन के अंतराल पर दो बार कॉपर ऑक्सीक्लोराइड अथवा कार्बेन्डाजिम के 0.1 प्रतिशत घोल का छिड़काव करना चाहिए. समय पर उपचार से रोग के प्रभाव को कम करते हुए फसल की गुणवत्ता और उत्पादन को सुरक्षित रखा जा सकता है.

गन्ना आयुक्त ने बताया कि मुरझा (विल्ट) रोग की रोकथाम के लिए खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखना, सल्फर, जिंक सल्फेट और बोरेक्स का संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है. संतुलित पोषण प्रबंधन से पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रोग का प्रकोप कम होता है.

विभाग ने किसानों को यह भी सलाह दी है कि रासायनिक नियंत्रण उपायों के साथ-साथ जैव पेस्टीसाइड (जैविक कीटनाशकों) का भी उपयोग करें, जिससे पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिल सके.

गन्ना विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि फसल में रोगों का संक्रमण अधिक दिखाई दे या तेजी से फैलने लगे तो तत्काल स्थानीय गन्ना विभाग के अधिकारियों अथवा कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर वैज्ञानिक परामर्श प्राप्त करें. विभाग का कहना है कि समय पर रोगों की पहचान, नियमित फसल निरीक्षण और वैज्ञानिक रोग प्रबंधन अपनाकर गन्ना फसल की उत्पादकता, गुणवत्ता और किसानों की आय को सुरक्षित रखा जा सकता है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘हर घर तिरंगा जनआंदोलन बने, 5 करोड़ घरों तक पहुंचे’, सीएम योगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाया भारतीय न्यायालयों में ई-फाइलिंग का मुद्दा, उत्तराखंड में 1.17 लाख से अधिक मामले ऑनलाइन दर्ज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    ग्रेटर कैलाश में सौरभ दास के घर के बाहर हंगामे का आरोप, सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात

    दक्षिणी दिल्ली। काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने बुधवार को कुछ कथित यूट्यूबर व इंटरनेट मीडिया हैंडलर के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    खोड़ा में पानी पहुंचाने की योजना की सुस्त रफ्तार, 14 वार्डों का काम अधूरा; 20 और वार्डों की तैयारी

    साहिबाबाद (गाजियाबादा)। खोड़ा में पेयजल आपूर्ति को पटरी पर लाने के लिए एक के बाद एक योजनाएं बन रही हैं। इसके…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    फर्जी एक्सिस बैंक आईडी से क्रेडिट कार्ड का झांसा, दिल्ली के कॉल सेंटर पर छापा; 83 लोग पकड़े गए

    पश्चिमी दिल्ली। एक ग्राहक को क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर वॉट्सऐप पर एक्सिस बैंक का फर्जी विजिटिंग कार्ड और आइडी…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का ऐलान, आपदा-रोधी आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे 3500 करोड़ रुपये

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान को कम…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में गन्ना विकास विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी, फसल को रोगों से बचाने के बताए उपाय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password