jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रोजाना ढाई करोड़ की कमाई, फिर भी एचआरटीसी की वित्तीय हालत पंक्चर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रोजाना ढाई करोड़ की कमाई, फिर भी एचआरटीसी की वित्तीय हालत पंक्चर
राज्यहिमाचल प्रदेश

रोजाना ढाई करोड़ की कमाई, फिर भी एचआरटीसी की वित्तीय हालत पंक्चर

News Desk
Last updated: July 12, 2026 8:10 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े उपक्रम हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वित्तीय स्थिति पंक्चर हो गई है। हर रोज ढाई करोड़ की कमाई के बावजूद वेतन की लड़ाई है। किसी बस का शीशा टूटा है तो किसी बस में रूट बोर्ड के बजाए लाग बुक पर चौक से रूट का लिखा नाम मिलेगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

बस की सीट कवर फटी है तो बारिश में छत से पानी टपकता मिल जाएगा। निगम की वर्कशॉप में स्पेयर पार्टस, लुब्रिकेंट, टायर की कमी है। समस्याएं भले ही छोटी दिखे, लेकिन विश्वसनीयता निगम की खराब होती है। लोगों ये कहना शुरू कर दिया है कि जो नीति निर्धारक बसों में सफर नहीं करते।

सफर करते तो शायद ये अव्यवस्थाएं न दिखती। निगम का दावा है कि पिछले तीन सालों में निगम ने 813 बसें खरीदी है, लेकिन इससे ज्यादा पुरानी बसें बेड़े से बाहर भी हुई है। निगम घाटे के जो कारण गिनाता है वह आज से नहीं बल्कि सालों से हैं।

यह है हालात

राज्य सरकार व निगम प्रबंधन घाटे से उबरने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन बोझ इतना ज्यादा बढ़ गया है कि घाटे से उबरना अब मुश्किल होता जा रहा है। एचआरटीसी के बेड़े में 3100 के करीब बसें शामिल है। रोजाना की कमाई 2.50 करोड़ यानी मासिक 75 करोड़ है।

वेतन पर हर महीने 46 करोड़ व पेंशन पर 23.50 करोड़ खर्च होता है। सरकार हर महीने एचआरटीसी को 50 से 55 करोड़ रुपये की ग्रांट देती है। निगम की अपनी कमाई केवल डीजल, बसों के ऋण, कलपुर्जों व अन्य मदों पर ही खर्च हो जाती है।

निगम को हर महीने 150 करोड़ रुपए की जरूरत रहती है और उसके पास कभी 130 करोड़ का जुगाड़ होता है, तो कभी 135 करोड़। हर महीने पांच से 10 से 12 करोड़ का घाटा होता है। यह बढकर सालाना 120 करोड़ तक पहुंच जाता है।

देनदारियों के लिए दूसरी बार ऋण लेने की नौबत

हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सरकार दूसरी बार कर्मचारियों व पेंशनरों की देनदारियों के निपटारे के लिए ऋण लेने जा रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम की अध्यक्षता में हुई बैठक में देनदारियों की अदायगी के लिए ऋण लेने पर सहमति बनी है। इस प्रस्ताव को बीओडी में रखा जाएगा। इससे पहले निगम 150 करोड़ का ऋण पेंशनरों के देय लाभ देने के लिए ले चुका है।

एचआरटीसी का घाटा अभी से नहीं है। हर साल इसमें बढ़ोतरी हो रही है। निगम ने घाटे से उबारने के लिए कई कदम उठाए हैं। जिसमें सफलता भी बढ़ी है। निगम की आय में बढ़ोतरी हुई है। घाटे के बावजूद भी न तो वेतन रोका गया है न ही पेंशन। वेतन पेंशन की अदायगी में देरी जरूर हुई है लेकिन इस महीने समय पर इसकी अदायगी की गई है। -अजय वर्मा, उपाध्यक्ष एचआरटीसी

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व विधायक, विकास और सुशासन की सराहना की
    Next Article सीएम सुक्खू का ऐलान—अस्पताल पहुंचते ही मरीजों की जांच का लक्ष्य
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुख्यमंत्री आज को देंगे 432 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी की घटना के बीच एक महीने से कम समय में दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी…

    4 Min Read
    सीएम साय
    छत्तीसगढ़

    सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

    सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा रायपुर/कांकेर…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार 2025: तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा ने साधा क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार 2025: तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा ने साधा क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन रायपुर, 20 अगस्त 2025 –…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्यराष्ट्रीय

    NMDC Kirandul: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) ने CMD अमिताभ मुखर्जी को सौंपा 20 सूत्रीय मांग पत्र, कर्मचारियों के मुद्दों पर जोर

    किरंदुल, छत्तीसगढ़:NMDC के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री अमिताभ मुखर्जी के BIOM किरंदुल कॉम्प्लेक्स दौरे के दौरान मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रोजाना ढाई करोड़ की कमाई, फिर भी एचआरटीसी की वित्तीय हालत पंक्चर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password