महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में दिल्ली रामलीला मैदान में राहुल गांधी द्वारा आव्हान की गई वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नोएडा से महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 बसों एवं 35 निजी वाहनों द्वारा 500 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। शामिल पदाधिकारियों में अध्यक्ष मुकेश यादव, एआईसीसी पुरुषोत्तम नागर, पवन शर्मा, सतेंद्र शर्मा, दिनेश अवाना, शहाबुद्दीन, लियाकत चौधरी, यतेंद्र शर्मा, विक्रम चौधरी, एस एस सिसोदिया, राहुल पाण्डेय, कैप्टन पी एस रावत, डॉ सीमा, शिवानी पवार, वसीम खान, सतीश पांचाल, ऊषा श्रीवास्तव सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

